scriptलोकसभा चुनाव 2019 – साक्षी महाराज दो लाख से अधिक मतों से आगे | Lokshabha election 2019 | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019 – साक्षी महाराज दो लाख से अधिक मतों से आगे

locationउन्नावPublished: May 23, 2019 01:13:48 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

साक्षी महाराज एक लाख से अधिक मतों से आगे

साक्षी महाराज

लोकसभा चुनाव 2019 – साक्षी महाराज दो लाख से अधिक मतों से आगे

उन्नाव. भाजपा एक बार फिर इतिहास दोहराने जा रही है। साक्षी महाराज एक लाख से अधिक मतों से बढ़त बनाकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने की राह पर है। कूल 31 राउंड में से 10 राउंड के बाद साक्षी महाराज अच्छी खासी बढ़त ले चुके हैं। एफसीआई के गोदाम में चल रही मतगणना में प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार कांग्रेस के पूर्व सांसद सांसद अन्नू टंडन 42 581 मत लेकर तीसरे स्थान पर है। जबकि सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी अरुण कुमार शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज 103518 मत लेकर दूसरे स्थान पर है। इसके साथ ही निवर्तमान सांसद साक्षी महाराज 2071 64 मत लेकर बढ़त बनाए हुए हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सतीश कुमार शुक्ला 22995 मत प्राप्त किया है। जबकि नोटा में 2449 लोगों ने बटन दबाया।

ताजा अपडेट में साक्षी महाराज डेढ़ लाख से अधिक मतों से आगे

154797 वोट से भाजपा आगे है

साक्षी महाराज (बीजेपी) वोट 298029, अन्नू टंडन (कांग्रेस) 65326, अन्ना महाराज- गठबन्धन (सपा-बसपा) – 143232
230344 वोट से भाजपा आगे है

01- साक्षी महाराज (बीजेपी) वोट 435744

02-अन्नू टंडन (कांग्रेस) 104060

03-अन्ना महाराज- गठबन्धन (सपा-बसपा) – 205400

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो