scriptलोकसभा चुनाव 2019 – विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के क्षेत्र में नोटा को लोगों ने ज्यादा किया पसंद, देखें जनता की पसंद की सूची | Lokshabha election 2019 - First choice of voter Nota in speaker area | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019 – विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के क्षेत्र में नोटा को लोगों ने ज्यादा किया पसंद, देखें जनता की पसंद की सूची

locationउन्नावPublished: May 24, 2019 10:26:28 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

गठबंधन प्रत्याशी अन्ना महाराज, कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के बाद नोटा लोगों की पहली पसंद, प्रसपा छठे स्थान पर

नोटा

लोकसभा चुनाव 2019 – विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के क्षेत्र में नोटा को लोगों ने ज्यादा किया पसंद, देखें जनता की पसंद की सूची

उन्नाव. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता साक्षी महाराज के जीत की खुशी में रात भर नाचते गाते रहे पटाखे फोड़ते रहे ढोल नगाड़े भी बजे रात भर पड़ाके की आवाज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था ऐसे में मतदाताओं की पसंद सामने आई जिसमें लोकसभा चुनाव में खड़े मोटा सहित नौ प्रत्याशियों में नोटा को चौथा स्थान मिला है पहले स्थान पर साक्षी महाराज मौजूद है जबकि दूसरे स्थान पर गठबंधन प्रत्याशी अरुण कुमार शुक्ला और अन्ना महाराज तीसरे स्थान पर कांग्रेसी प्रत्याशी व पूर्व सांसद अन्नू टंडन मौजूद है। 11189 मत पाकर नोटा ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्नाव संसदीय क्षेत्र में खड़े सभी प्रत्याशियों के नाम और उनको मिले मतों की संख्या निम्न है।
1- भाजपा साक्षी महाराज -702441

2- SP-BSP गठबंधन अरुण कुमार शुक्ला-302263

3- कांग्रेस अन्नू टंडन – 18 5468

4- नोटा – 11 189

5- उमर खान – 11122

6- सतीश कुमार शुक्ला (प्रसपा) -6710
7- दीपक चौरसिया- 5712

8- सत्येंद्रनाथ नाथ गौड़ – 4003

9- शैलेश कुशवाहा – 35 50

10- छेदीलाल – 3088

नोटा को सबसे ज्यादा पसंद विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र के लोगों ने किया है जहां विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के पैतृक विधानसभा के मतदाताओं मैं 2130 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है जबकि उनके विधानसभा क्षेत्र भगवंत नगर में 2202 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। तीसरे स्थान पर 1690 मत बांगरमऊ है। 1636 उन्नाव सदर, 816 मोहान, 715 सफीपुर विधानसभा में नोटा को मिला है। समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सतीश शुक्ला को नोटा से भी कम मत मिले हैं। जनपद के मतदाताओं की पसंद की सूची में सतीश शुक्ला 6710 मत लेकर छठे स्थान पर है। जबकि नोटा 11189 मत लेकर चौथे स्थान पर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो