scriptप्रेमी ने ₹45 हजार में अवैध असलहा खरीदा और पहुंच गया महिला की ससुराल उठाया, खौफनाक दम | Lover shot woman, condition critical | Patrika News

प्रेमी ने ₹45 हजार में अवैध असलहा खरीदा और पहुंच गया महिला की ससुराल उठाया, खौफनाक दम

locationउन्नावPublished: Jun 30, 2022 09:44:49 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

एक तरफा प्यार में अंधा युवक ने शादीशुदा महिला को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने कहा कि हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का उपचार को अस्पताल में चल रहा है।

प्रेमी ने ₹45 हजार में अवैध असलहा खरीदा और पहुंच गया महिला की ससुराल उठाया, खौफनाक दम

प्रेमी ने ₹45 हजार में अवैध असलहा खरीदा और पहुंच गया महिला की ससुराल उठाया, खौफनाक दम

गांव में सिलाई का काम करने गया था। वहां की एक किशोरी से एकतरफा प्यार हो गया। फिर उसी को मारने के लिए ₹45 हजार का अवैध असलहा खरीद मारने पहुंच गया। जिला अस्पताल में हमलावर युवक ने बताया कि किशोरी की शादी पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव में हो गई । लेकिन एकतरफा प्यार में अंधा युवक महिला को लगातार परेशान करता रहा। किशोरी की शादी लगभग 2 साल पूर्व हुई थी। इस बीच उसकी एक बेटी भी हुई। लेकिन लड़के के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसने आज फोन कर बताया कि वह मिलने के लिए आ रहा। महिला के मना करने के बाद भी वह मौके पर पहुंच गया और महिला को गोली मार दी। घायल अवस्था में लड़की का उपचार कानपुर में चल रहा है। इस संबंध में पति ने थाने में तहरीर देकर आईपीसी की धारा 307 और एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि महिला का उपचार चल रहा है।

जिला अस्पताल में हमलावर युवक विशाल पुत्र कल्लू निवासी लतीफ नगर बंथरा जनपद लखनऊ ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है। वह किशोरी के गांव में सिलाई का काम करता था। जहां उसकी मुलाकात गांव के ही लड़की से हुई और प्यार हो गया। इस बीच लड़की की शादी पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हो गई। 2 साल पहले हुई शादी के बाद भी लगातार वह फोन पर संपर्क करने का प्रयास करता था। इसी बीच उसने ₹45 हजार में एक असलहा खरीदा। आज उसे फोन पर बताया कि मिलने के लिए आ रहा है। लड़की ने मना किया। लेकिन वह पहुंच गया और उसे गोली मार दी।

 

पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

इस संबंध में घायल महिला के पति ने पुरवा थाना में तहरीर देकर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है अपनी तहरीर में उन्होंने बताया है कि हमलावर विशाल की गाड़ी भी मौके पर पड़ी है एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो