scriptक्यों इस बंदी ने काट ली खुद की ही नसें | why this prisoner cut his own veins | Patrika News

क्यों इस बंदी ने काट ली खुद की ही नसें

locationउन्नावPublished: Feb 16, 2016 01:59:00 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

केन्द्रीय कारागार जोधपुर में बंदियों के दो पक्ष भिडऩे के दौरान एक बंदी ने नुकीली वस्तु से खुद की ही हाथ की नसें काट ली।

केन्द्रीय कारागार जोधपुर में बंदियों के दो पक्ष भिडऩे के दौरान एक बंदी ने नुकीली वस्तु से खुद की ही हाथ की नसें काट ली। उससे आनन-फानन में महात्मा गांधी अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। इस संबंध में पांच दिन बाद रातानाडा थाने में बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

एएसआई गंगाराम के अनुसार गत 11 फरवरी को बंदी चैनाराम पुत्र भंवरलाल तथा लक्ष्मण के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वे आपस में झगड़े पर उतारू हो गए और मारपीट करने लगे। अन्य बंदी भी वहां जमा हो गए। तभी बंदी चैनाराम ने किसी नुकीली वस्तु से अपने ही हाथ की नसें काट ली।

उसके खून बहने लगा। जेलर भैरूसिंह मौके पर पहुंचे तथा घायल को अस्पताल भिजवाया। जेल अधीक्षक कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने चैनाराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो