उन्नावPublished: May 14, 2022 12:06:20 pm
Narendra Awasthi
शनिवार की सुबह लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर वोल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें बैठी लगभग दो दर्जन सवारियां घायल हो गई। जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के भर्ती कराया गया। जहां से 2 को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। वोल्वो बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई।
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब बिहार से दिल्ली जा रही वोल्वो बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें बैठी लगभग दो दर्जन सवारियां घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपीडा और स्थानीय पुलिस ने भाई लोग को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है घायलों में अधिकांश बिहार के रहने वाले हैं जो बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रहे थे। अभी लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंचे ही थे कि डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पलट गई। क्षपकी लगने से हादसा हो गया। घायलों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद बस में लगा समान चारों तरफ तितर-बितर हो गया।