scriptMaa Chandika Dev Buxar: Mother Ganga always flows near stairs,, | मां चंडिका देवी बक्सर: उत्तर मुखी मां गंगा हमेशा सीढ़ियों से सटकर बहती हैं, माता के दो विग्रह में स्थापित | Patrika News

मां चंडिका देवी बक्सर: उत्तर मुखी मां गंगा हमेशा सीढ़ियों से सटकर बहती हैं, माता के दो विग्रह में स्थापित

locationउन्नावPublished: Oct 18, 2023 08:46:09 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

उन्नाव में मां चंडिका देवी मंदिर में भक्तों का तांता लगा है। मां चंडिका और अंबिका के रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। शोभन सरकार ने मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य कराया था।

मां चंडिका देवी बक्सर: उत्तर मुखी मां गंगा हमेशा सीढ़ियों से सटकर बहती हैं, माता के दो विग्रह में स्थापित

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर देवी मंदिर शक्तिपीठ पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में आज हम आपको मां गंगा के तट पर स्थित चंडिका देवी मंदिर के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के विषय में जानकारी देते हैं। सबसे खास बात यह है कि मां गंगा मंदिर की सीढ़ियों से सटकर हमेशा बहती हैं। मेघा ऋषि ने मां दुर्गा की विशेषताओं का वर्णन राजा सूरत और समाधि वैश्या को सुनाया था। जो दुर्गा सप्तशती के नाम से जाना गया। महाभारत काल में बलराम ने माता चंडिका देवी के दर्शन व पूजा अर्चना की।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.