उन्नाव

साक्षी महाराज ने कहा छुट्टी के दिन सीतापुर जेल में विधायक से मुलाकात करा देना बड़ी बात

सीतापुर जेल में निरुद्ध भाजपा विधायक से मिलने पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज

उन्नावJun 05, 2019 / 09:23 pm

Narendra Awasthi

साक्षी महाराज ने कहा छुट्टी के दिन सीतापुर जेल में विधायक से मुलाकात करा देना बड़ी बात

उन्नाव. सांसद साक्षी महाराज ने सीतापुर जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात कराने के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह विधायक केे सुख-सुविधा तकलीफों को देखने के लिए नहीं आए हैं। बल्कि चुनाव जीतने के बाद उन्हें धन्यवाद देने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि आज छुट्टी के दिन मुलाकात करा दिया बड़ी बात है। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत सेेेे जीत हासिल करने के बाद सीतापुर की जेल बंदे भाजपा विधायक से मिलने के लिए पहुंचे लिए। छुट्टी के दिन जेल में भाजपा विधायक से मिलना क्षेत्रर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

चुनाव जीतने के बाद मिलने आया हूं

सीतापुर जेल के समक्ष सामने पत्रकारों से बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने कहा उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है वह केवल चुनाव के साक्षी रहे हैं। चुनाव तो जनता ने लड़ा है। जिससे उन्हें प्रचंड बहुमत मिला। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा किया उनका अधिकार है वह चुनाव चाहे साथ लड़े या अलग अलग। भारतीय जनता पार्टी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

Home / Unnao / साक्षी महाराज ने कहा छुट्टी के दिन सीतापुर जेल में विधायक से मुलाकात करा देना बड़ी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.