scriptजनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक गतिशील बनाये – जिलाधिकारी रविंद्र कुमार | Make public welfare schemes more dynamic - DM Ravindra Kumar | Patrika News

जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक गतिशील बनाये – जिलाधिकारी रविंद्र कुमार

locationउन्नावPublished: Feb 24, 2020 06:23:05 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने ग्रहण किया कार्यभार

जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक गतिशील बनाये - जिलाधिकारी रविंद्र कुमार

जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक गतिशील बनाये – जिलाधिकारी रविंद्र कुमार

उन्नाव. नवागत जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के दौरान कोषागार के डबललाक के स्टाम्प रजिस्टर का अवलोकन किया। मुख्य कोषाधिकारी अखिलेश कुमार सोनकर से जनपद में स्टाम्प आदि के बारे में जानकारी हासिल करने के उपरान्त कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लक्ष्य के सापेक्ष्य प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

जिलाधिकारी का निर्देश

सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाए है वे पात्र लोगो को समय से लाभान्वित करायी जाये। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई को एक अभियान के रूप में चलाया जाये। आवारा पशुओं को गोशाला में भेजवाया जाये। यह प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के किसानों को उनकी फसल को बचाया जाये ताकि किसानो को उनकी उपज का लाभ मिल सके। कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि कही पर भी कोई समस्या आती है उसे तत्काल निस्तारण कराये जाने के प्रयास समय पर अवश्य किया जाये।

 

समय सीमा के अंदर योजनाओं को पूरा करें

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अधिक गतिशील बनाकर शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं को पूरा किया जाये। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को निर्देश दिये है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होनी वाली परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करायी जाये। परीक्षा से सम्बन्धित कलेक्ट्रेट में एक अतिरिक्त कंट्रोल रूम बनाया जाए। जिन जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक्स अधिकारियों आदि की ड्यूटी परीक्षा केन्द्र चेक करने एवं सुपरवीजन कराये जाने हेतु अधिकारियों की तैनाती की गयी है। उनके कार्यो की प्रगति की जानकारी रखने के लिए अतिरिक्त अधिकारी की तैनाती कराये जाने के निर्देश दिये गए।

 

आला अधिकारी मौके पर मौजूद

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागो का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं को समय से पूरा करें तथा जो समस्याए हो उन्हे अवगत कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राकेश कुमार गुप्ता, नगर मजिस्टे्ट चन्दन कुमार पटेल, सहायक अभिलेख अधिकारी ए.के. राय, उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो