scriptMausam update: no chance of rain next two day, know weather news | Weather update: तापमान एक बार फिर वृद्धि की ओर, उमस से लोगों को होगी परेशानी | Patrika News

Weather update: तापमान एक बार फिर वृद्धि की ओर, उमस से लोगों को होगी परेशानी

locationउन्नावPublished: Sep 27, 2022 10:17:24 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में हुई जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन अब एक बार फिर तापमान वृद्धि की ओर है। जहां अधिकतम 34 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने की भी जानकारी मिल रही है। जिससे कि उमस लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग की मानें तो निकट भविष्य में बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है।

Weather update: तापमान एक बार फिर वृद्धि की ओर, उमस से लोगों को होगी परेशानी
Weather update: तापमान एक बार फिर वृद्धि की ओर, उमस से लोगों को होगी परेशानी

मौसम में एक बार फिर जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। जब अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच रहा है । मौसम विभाग के अनुसार आगामी 28 और 29 सितंबर को दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा और उमस से लोगों को परेशानी होगी। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल निकट भविष्य में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दोपहर में आंशिक रूप से बादल चाय रहने की जानकारी मिल रही है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.