scriptजो भी अपनी मुराद मांगने जाता है, मजार हजरत ईसा मियां से नहीं जाता है खाली | Mazar Hazrat Isa Mian Urs in Unnao UP Hindi News | Patrika News

जो भी अपनी मुराद मांगने जाता है, मजार हजरत ईसा मियां से नहीं जाता है खाली

locationउन्नावPublished: Oct 23, 2017 08:28:51 am

– मजार हजरत ईसा मियां का उर्स सम्पन्न…

Mazar Hazrat Isa Mian Urs in Unnao UP Hindi News

जो भी अपनी मुराद मांगने जाता है, मजार हजरत ईसा मियां से नहीं जाता है खाली

उन्नाव. जो भी अपनी मुराद मांगने जाता है, मज़ार हज़रत ईसा मिया से खाली नही जाता है। हजरत ईसा मिया की मजार पर चादरपोशी के साथ उर्स संपन्न हुआ। इस मौके पर मशहूर कव्वालों के द्वारा दिन और पूरी रात कव्वालियों को सुनाकर मौके पर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद मौजूद थे। जिला दैनिक यात्री संघ के जिला अध्यक्ष मुर्तुजा हैदर रिजवी ने बताया कि हज़रत ईसा मिया की मजार पर उर्स विगत सौ वर्षो से मनाया जा रहा है। जिसमें दूर दूर से लोग आते हैं। इस मौके पर गांव वालों को भी बुलाया जाता है। जो दिन रात कव्वालियां गाते है। जिसको सुनकर मौके पर मौजूद झूमने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि जो भी मजार पर मन्नतें मांगता है उसकी मांग अवश्य पूरी होती है।

मुर्तजा हैदर रिजवी ने कहा- यहां से कोई भी नहीं जाता है खाली हाथ

नगर पंचायत न्योतनी में 29 मोहरम को उर्स हज़रत ईसा मिया का आयोजन किया गया हुआ। जिसमें जिला दैनिक रेल यात्री संघ के जिला अध्यक्ष जनाब मुर्तजा हैदर रिज़वी ने मज़ार पर चदर पोशी की। चादरपोशी के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर मजार पर कव्वाली का आयोजन किया गया। मज़ार के सचिव मोहम्मद अब्दुल हादी ने सभी के साथ मिलकर मौके पर मौजूद लोगों को कुल और कव्वालियां सुनाकर वाह वाही लूटी । जो दिन से लेकर रात भर चलता रहा। जिसमें कुल और कौवाली गागर सभी पुरुष, महिलायें, बच्चे सहित तमाम लोग इस उर्स मे शामिल थे। शिरकत करने वालों को सुनाते हुए कहा कि जो भी अपनी मुराद मांगने जाता है, मज़ार हज़रत ईसा मिया से खाली नही जाता है। उसकी हर दुआ यहां से पुरी होती है। मजार पर चादरपोशी के बाद जिला रेल यात्री संघ जिला अध्यक्ष जनाब मुर्तजा हैदर रिजवी ने कहा कि न्योतनी में हजरत ईशा मियां पिछले 100 वर्ष से लगातार किया जा रहा है। जिसमें आस-पास ही नहीं दूरदराज क्षेत्रों से भी लोग शामिल होने आते हैं। इस मौके पर चादरपोशी भी करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर सभी लोगों की मुरादें पूरी होती हैं। हजरत ईशा मियां के उर्स में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की जिसमें जनाब लतीफ़ उस्मानी, हलीम, अनस उस्मानी, गुडडू, मुर्तजा हैदर, गुलज़ार अख्तर, अख्तर भाइ, उर्फी, .सबाउद्दीन, शानू, रज़ाक, हनीफ़, नदीम अहमद, सलीम अहमद, मोहम्मद नौशाद, इरशाद, सज्जु, अन्नु आदि लोग शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो