उन्नावPublished: Sep 13, 2023 05:39:02 pm
Narendra Awasthi
Mentha oil Price: मेंथा तेल के दामों में जबरदस्त गिरावट आई है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार मांग में भारी कमी है। जिसके कारण दामों में कमी आई है।
Mentha oil rate: मेंथा तेल के दामों में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। 12 सितंबर 2023 के मुकाबले आज प्रति किलोग्राम ₹11 से ज्यादा की कमी आई है। बताया जाता है मांग में कमी आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि मांग में उतार-चढ़ाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जाड़े में मेंथा आयल की डिमांड ज्यादा होती है। तब कीमत में भी वृद्धि होती है।