scriptअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, बताया ममता बनर्जी का गोत्र | Mohsin Raja attacked Mamata Banerjee, said Mamata Banerjee's gotra | Patrika News

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, बताया ममता बनर्जी का गोत्र

locationउन्नावPublished: Mar 31, 2021 09:17:56 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

कल तक दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने वाली ममता बनर्जी आज अपना गोत्र बता रही।
बोले अब नहीं चलेगा ड्रामा, पश्चिम बंगाल की जनता जान चुकी है
 

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, बताया ममता बनर्जी का गोत्र

Patrika

लखनऊ. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गोत्र बताया है। उन्होंने कहा कल तक दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने वाली ममता बनर्जी आज मंदिर मंदिर जा रही हैं। अपना गोत्र बता रही है। यह उनकी राजनीतिक मजबूरी है जो पश्चिम बंगाल की जनता जान चुकी है।

यह भी पढ़ें

तालाब किनारे मिले बच्चे के शव मामले में रोंगटे खड़ा कर देने वाला खुलासा

उल्लेखनीय है ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान अपना गोत्र बताया था। जिसके बाद भाजपा उन पर हमलावर है। प्रदेश शासन में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि उनका गोत्र जिहादियों और घुसपैठियों से मिलता है।

यह भी पढ़ें

कोविड-19 अपडेट – मरने वालों की संख्या 90 हुई, 141 सक्रिय केस

मोहसिन रजा ने कहा कल तक दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा रही थी, जय श्री राम और भारत माता की जय कहने वालों पर पत्थर चलाने की बात करती थी। आज वह मंदिर मंदिर जा रही हैं और गोत्र भी बता रही हैं। पश्चिम बंगाल की जनता अब सब जान चुकी है, देख चुकी है, समझ चुकी है। इसलिए उनका यह ड्रामा चलने वाला नहीं है। उनके सारे ड्रामों पर पश्चिम बंगाल की जनता विराम लगा चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो