scriptUP Weather update – मानसून की बारिश, किसानों के चेहरे खिले, आने वाले 3 दिन के मौसम का हाल | Monsoon 2021 - thunderstorms heavy rain, weather next three days | Patrika News

UP Weather update – मानसून की बारिश, किसानों के चेहरे खिले, आने वाले 3 दिन के मौसम का हाल

locationउन्नावPublished: Jun 19, 2021 09:53:06 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

मानसून की बारिश रात भर जमकर हुई , सड़क से लेकर खेत तक पानी से लबालब हुआ

UP Weather update - मानसून की बारिश, किसानों के चेहरे खिले, आने वाले 3 दिन के मौसम का हाल

Weather: rain clouds changed the way in mp

उन्नाव. मानसून की बारिश से चारों तरफ पानी पानी आ गया है। बीती रात जमकर बारिश हुई तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को भी गरज के साथ आंधी पानी की संभावना बताई गई है। तापमान में भी गिरावट दिखाई पड़ेगा। मानसून की बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए लेकिन नगरपालिका की पोल खुल गई जलभराव से मुख्य मार्ग पर चारों तरफ पानी ही पानी फैला है।

 

सोमवार तक मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी भी आने की संभावना है। तापमान अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। रात में भी गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। यही स्थिति रविवार को भी रहने वाली है। दिन में आंधी पानी के साथ बारिश की संभावना बताई गई है। रात में भी छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना बताई गई है। तापमान अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार 21 जून को तापमान में वृद्धि दिखाई पड़ेगा। जब टेंपरेचर 32 डिग्री पहुंचेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना बताई गई है। रात में भी यही स्थिति रहेगी न्यूनतम तापमान 26 डिग्री बताया गया है। फिलहाल मानसून की बारिश के कारण आसमान में बादल छाए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो