scriptपाकिस्तान से मोबाइल पर मिली उन्नाव के संसद साक्षी महाराज को धमकी मचा हड़कंप | MP Sakshi Maharaj received threat from Pakistan | Patrika News

पाकिस्तान से मोबाइल पर मिली उन्नाव के संसद साक्षी महाराज को धमकी मचा हड़कंप

locationउन्नावPublished: Aug 11, 2020 08:13:14 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– साक्षी महाराज को घर सहित बम से उड़ा देने की धमकी
– पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

पाकिस्तान से मोबाइल पर मिली उन्नाव के संसद साक्षी महाराज को धमकी मचा हड़कंप

पाकिस्तान से मोबाइल पर मिली उन्नाव के संसद साक्षी महाराज को धमकी मचा हड़कंप

उन्नाव. साक्षी महाराज को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार पाकिस्तान से धमकी आई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि तुम्हें और तुम्हारे घर को बम से उड़ा देंगे। 10 दिन के अंदर तुम्हें और तुम्हारे साथियों को ऐसी मौत देंगे कि फिर कोई हिंदू हमारे विषय में मुंह खोलने के पहले सौ बार सोचेगा। इस संबंध में साक्षी महाराज ने कहा कि इसके पूर्व उन्हें कुबेत से धमकी मिली थी। जिसमें मोहम्मद गफ्फार नाम के अभियुक्त को बिजनौर से गिरफ्तार किया गया था। सदर कोतवाली में तहरीर देकर साक्षी महाराज में अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन में कहा की साक्षी महाराज की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

मोबाइल पर मिली धमकी

साक्षी महाराज ने कहा है कि उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने अयोध्या और कश्मीर पर भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। धमकी में कहा गया ताकि अयोध्या में फिर बाबरी मस्जिद बनेगी और कश्मीर पाकिस्तान बनेगा। साक्षी महाराज ने जिलाधिकारी अपर मुख्य सचिव से भी बातचीत की है। सांसद को मिली धमकी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस प्रशासन ने साक्षी महाराज की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि साक्षी महाराज की तहरीर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो