scriptUP POLICE – दुष्कर्म के बाद न्याय के लिए चक्कर लगा रहे थे पीड़ित परिवारीजन, दुष्कर्म पीड़िता की हत्या से मचा कोहराम | Murder after kidnapping of rape victim | Patrika News

UP POLICE – दुष्कर्म के बाद न्याय के लिए चक्कर लगा रहे थे पीड़ित परिवारीजन, दुष्कर्म पीड़िता की हत्या से मचा कोहराम

locationउन्नावPublished: Sep 23, 2019 10:26:32 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण
– नामजद रिपोर्ट की जगह गुमशुदगी दर्ज
– हत्या के बाद एसपी ने कहा जांच के बाद कार्रवाई
– दुष्कर्म पीड़िता का शव मिलने के बाद आक्रोश व्याप्त

योगी पुलिस - दुष्कर्म के बाद न्याय के लिए चक्कर लगा रहे थे पीड़ित परिवारीजन, दुष्कर्म पीड़िता की हत्या से मचा कोहराम

योगी पुलिस – दुष्कर्म के बाद न्याय के लिए चक्कर लगा रहे थे पीड़ित परिवारीजन, दुष्कर्म पीड़िता की हत्या से मचा कोहराम

उन्नाव. 2 दिन पूर्व अपहृत की गई दुष्कर्म पीड़िता का शव कोतवाली क्षेत्र के जंगल में मिला। जिसकी हत्या कर शव को फेंका गया था। शव मिलने की जानकारी जंगल में आग की तरह फैली और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों के साथ परिजन पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय कोतवाली पुलिस भी पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। लेकिन पुलिस के टालमटोल रवैए के कारण दुष्कर्म पीड़िता का शव मिलने के बाद सभी में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कोतवाली का घेराव व सड़क जाम करने का प्रयास किया। जिसे पुलिस में किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की घटना

मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र की निवासी दुष्कर्म पीड़िता विगत 2 दिनों से गायब थी। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर पीड़िता की बरामदगी के साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवा कर गुमशुदगी में मामला दर्ज किया। इसके पूर्व भी कोतवाली पुलिस का खेल सामने आ चुका था जब लगभग एक महीना पूर्व दुष्कर्म की घटना उसके साथ हुई थी। परिजनों ने दुष्कर्मियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की थी। परिजनों का कहना है कि बेपरवाह, लापरवाह पुलिस ने गिरफ्तारी तो दूर मामला तक दर्ज नहीं किया था। महीनों चक्कर काटने के बाद की पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाना उचित नहीं समझा। उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण कर लिया गया और आज उसका शो जंगलों के बीच मिला। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उस पर कार्रवाई की जाएगी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो