scriptबुर्का नसी महिलाओं ने कहा- तीन तलाक मुद्दे पर हम पीएम मोदी के साथ | Muslim women on three divorces issue came with PM Modi hindi news | Patrika News

बुर्का नसी महिलाओं ने कहा- तीन तलाक मुद्दे पर हम पीएम मोदी के साथ

locationउन्नावPublished: Dec 08, 2017 09:21:29 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

तीन तलाक के मुद्दे पर मोदी सरकार ने जो किया है, उससे मुस्लिम महिलाएं बहुत ही खुश हैं।

Three Divorces

Three Divorces

उन्नाव. तीन तलाक के मुद्दे पर मोदी सरकार ने जो किया है, उससे मुस्लिम महिलाएं बहुत ही खुश हैं। उन्हें अपना भविष्य सुरक्षित दिखाई पड़ रहा है। हमारी मुसलमान बहने जो पहले पीडि़त थी, अब पीडि़त नहीं रहेंगी। तलाक के बाद छोटे-छोटे बच्चों को लेकर वह इधर-उधर भटका करती थी। अब यह स्थिति नहीं आएगी। स्थानीय कांशीराम कॉलोनी में आयोजित तीन तलाक के मुद्दे पर विचार गोष्टी को संबोधित करते हुए उक्त विचार शाहनवाज खान ने व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन जैसी तमाम मुस्लिम बहनों की इच्छा है कि गुजरात में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बने। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने बुर्का पहनकर हाथों में पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन की तख्ती लिए बैठी थी, जो मोदी को तीन तलाक के मुद्दे पर धन्यवाद देने के लिए आई थी।
देश के वजीर-ए-आजम ने हमारे दर्द को समझा

शुक्रवार को कांशीराम कॉलोनी के प्रांगण में मुस्लिम समाज की मातृ शक्तियां बड़ी संख्या में एकत्र हुईं, जिसका नेतृत्व शहनवाज खान ने किया। इस मौके पर शाहनवाज खान ने बताया कि हम सभी महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तीन तलाक के मुद्दे पर बनाए गए कानून से अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अभी तक हमारा जीवन इसी प्रश्न पर टिका रहता था कि हम शौहर के ना हुए ना बाबुल ने हमें सहारा दिया। गोद में बच्चे लिए हम उनका पालन पोषण कैसे करें। उन्होंने कहा कि मोदी हमारे लिए अल्लाह का अवतार हैं। आज हम सुरक्षित हैं। हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। हमारी बेटियो का कल सुरक्षित है। देश के वजीर-ए-आजम मोदी ने हमारे दर्द को समझा।
मुस्लिम महिलाओं ने कहा-गुजरात मे बनेगी बीजेपी सरकार

शाहनवाज खान ने कहा कि अल्लाह ताला इस नेक बंदे की हर दुआ कबूल करें। हम सभी महिलाएं उसे आशीर्वाद देती हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि गुजरात में पुन: भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बने। सभी मातृशक्ति गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत से सरकार बने ऐसी कामना की। इस सभा में आज मुख्य रूप से शम्मो, फातिमा बेगम, खातून निशा, पाकीजा, रुखसाना, शबनम, राबिया, वसीमा, फरहीन सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो