scriptनवाबगंज पक्षी विहार – हिरण क्वारंटाइन, डाइट चार्ट में भी किया गया परिवर्तन | Nawabganj Birds Vihar - Quarantine done to deer | Patrika News

नवाबगंज पक्षी विहार – हिरण क्वारंटाइन, डाइट चार्ट में भी किया गया परिवर्तन

locationउन्नावPublished: May 10, 2021 06:03:58 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

कोविड-19 का असर पहली लहर की तरह द्वितीय लहर में भी नवाबगंज पक्षी विहार में दिखाई पड़ा। जहां हिरण को कोरोना कॉल में दूसरी बार क्वारंटाइन किया गया

नवाबगंज पक्षी विहार - हिरण क्वारंटाइन, डाइट चार्ट में भी किया गया परिवर्तन

नवाबगंज पक्षी विहार – हिरण क्वारंटाइन, डाइट चार्ट में भी किया गया परिवर्तन

उन्नाव. कोरोनावायरस का असर नवाबगंज पक्षी विहार में भी दिख रहा है। जहां पर हिरण को क्वॉरेंटाइन किया गया है साथी पक्षी विहार में स्थित रेस्टोरेंट को भी बंद कर दिया गया है कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार हिरण को रोग प्रतिरोधक क्षमता से युक्त पोस्टिक आहार और विटामिन सी की गोली दी जा रही है। इस संबंध में बातचीत करने पर रेंजर ने बताया कि शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार पक्षी विहार में व्यवस्था की गई है बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नवाबगंज पक्षी विहार में 29 हिरण इस समय मौजूद है।

 

नवाबगंज पक्षी विहार पर कोविड-19 का असर

उत्तर प्रदेश में नवाबगंज पक्षी विहार का प्रमुख स्थान है जहां पर बड़ी संख्या में विदेशी पक्षियों का प्रवास होता है। लगभग 226 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फाइलें नवाबगंज पक्षी विहार मैं कई दर्शनीय स्थल है। जिसमें 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनाए गए डियर पार्क भी शामिल है। जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक घूमने फिरने के लिए आते हैं। इस संबंध में बातचीत करने पर रेंजर मयंक सिंह ने बताया कि डियर पार्क में हिरण को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही काम करने वाले कर्मचारियों को भी आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि कानपुर चिड़ियाघर और सेफाई लायन सफारी में संक्रमण को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई गई है।

 

क्या कहते हैं जिम्मेदार!

रेंजर विवेक वर्मा ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार के अंदर कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन कराया जा रहा है। पशुओं के साथ पक्षियों के भी डाइट चार्ट में परिवर्तन किया गया है। जिसमें विटामिन सी के साथ अन्य आहार में भी परिवर्तन किया गया है। डियर पार्क सहित जलपान गृह को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो