scriptघोर लापरवाही: जिला अस्पताल से स्वस्थ बता कर जिसे की गई छुट्टी, रास्ते में हुई मौत, जानिए पूरा मामला | Negligence: district hospital discharge teenager death on way, know ma | Patrika News

घोर लापरवाही: जिला अस्पताल से स्वस्थ बता कर जिसे की गई छुट्टी, रास्ते में हुई मौत, जानिए पूरा मामला

locationउन्नावPublished: Aug 09, 2022 08:03:11 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

संदिग्ध रूप से जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जिला अस्पताल में आज किशोरी को स्वस्थ बताकर छुट्टी दे दी गई थी। घर लाते समय मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में पुलिस ने महिला गांजा व्यापारी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है

घोर लापरवाही: जिला अस्पताल से स्वस्थ बता कर की गई छुट्टी, रास्ते में हुई मौत, जानिए पूरा मामला

घोर लापरवाही: जिला अस्पताल से स्वस्थ बता कर की गई छुट्टी, रास्ते में हुई मौत, जानिए पूरा मामला

संदिग्ध रूप से किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था रात भर उपचार के बाद आज सुबह उसे स्वास्थ्य बताकर छुट्टी दे दी गई रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई आनन फानन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया किशोरी की मौत से परिवारी जनों में कोहराम मच गया। वहीं एक अन्य घटना में पुलिस ने नशे का व्यापार करने वाली महिला को युवक के साथ गिरफ्तार किया। जिसके पास से लगभग 12 किलो गांजा बरामद किया है। जबकि एक अन्य युवक के पास से लगभग 5 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्तों में महिला 40 साल की और युवक 26 साल का है। जिनके खिलाफ पुलिस एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर रही है।

बीते सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के सुक्खा खेड़ा निवासी अरविंद सिंह की बेटी सोनम (14) ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसे उपचार के लिए सीएचसी सफीपुर लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अरविंद सिंह ने बताया कि रात भर उपचार के बाद आज सुबह डॉक्टरों ने सोनम को स्वस्थ बताकर छुट्टी कर दी। घर वापस आते समय रास्ते में सोनम की तबीयत फिर बिगड़ गई। उसे लेकर एक बार फिर सीएचसी सफीपुर गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अजगैन थाना क्षेत्र का मामला

अजगैन थानाध्यक्ष जेबी पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र के सर ऐसा सलेमपुर मार्ग पर स्थित मंदिर के पास से डिंपल सिंह (40) पत्नी स्व. पप्पू सिंह निवासी भीतरेपार थाना अजगैन और अमरेश उर्फ दीवाना पुत्र उमाशंकर निवासी बंगला पछियांव नवाबगंज थाना अजगैन को गिरफ्तार किया गया है। डिंपल के पास से 11.930 किलोग्राम और अमरीश के पास से 4.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसके साथ ही नकदी भी बरामद हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डिंपल सिंह के खिलाफ थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दो मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जेबी पांडे के साथ इंस्पेक्टर दुर्गा दत्त सिंह, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, कांस्टेबल अर्पित कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो