scriptनेपाल-भारत मैत्री बस सेवा दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन घायल | Nepal India Friendship Bus Service accident, Two dozen injured | Patrika News

नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन घायल

locationउन्नावPublished: Aug 12, 2022 01:20:58 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह उस समय हादसा हो गया। जब नेपाल से दिल्ली जा रही नेपाल भारत मैत्री बस सेवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया। बस चालक की हालत गंभीर है।
 

नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन घायल

नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन घायल

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से पोखरा के बीच चलने वाली मैत्री बस सेवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उस में बैठी लगभग दो दर्जन सवारियां घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के 15 यात्रियों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। घायलों में चालक की हालत गंभीर बताई जाती है। बताते हैं तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई। जिससे हादसा हो गया। बस नेपाल से दिल्ली जा रही थी।

नेपाल भारत मैत्री बस सेवा कि बस आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस से पोखरा से नई दिल्ली आ रही थी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के गहरपुरवा थाना बांगरमऊ के पास शुक्रवार की सुबह जैसे ही बस पहुंची। अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके बाद बस पर से ड्राइवर का नियंत्रण खत्म हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक की तरफ के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस में बैठी सवारियों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें

आजादी का अमृत महोत्सव: 1962 के युद्ध में शहीद सैनिक की वीर नारी को किया गया सम्मानित

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे 226 किलोमीटर संख्या पर हुए हादसे की खबर मिलते ही यूपीडा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य चलाया। सभी घायलों को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में मंजू देसाई पत्नी शंकर निवासी गाड़जी नेपाल, धानू भगत पुत्र शिव पाल निवासी पोंदी खलील, नेपाल, प्रीति पत्नी शंकर, अंजू पुत्री प्रेम बहादुर, शंकर पुत्र जीत बहादुर गीता पत्नी परशुराम, अनीता विष्ट पत्नी विनोद आदि शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो