उन्नावPublished: May 12, 2023 08:49:52 pm
Narendra Awasthi
Nikay chunav 2023 की मतगणना 13 मई को होगी। इसके लिए प्रशासन ने पहले से यह सभी तैयारियां कर ली है। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में निकाय चुनाव 2023 की मतगणना के लिए जिला प्रशासन लगातार बैठकों की दौड़ कर रहा है मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया जा रहा है डीएम अपूर्वा दुबे ने जिले में बनाए गए सभी मतगणना स्थलों के विषय में जानकारी प्राप्त की। आज प्रेक्षक और डीएम ने हसनगंज बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में बनाए गए मतगणना केंद्रों का का निरीक्षण किया। संयुक्त निर्वाचन आयुक्त एवं विभागाध्यक्ष सुधा वर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर बताया है कि मतदान के बाद विजय जुलूस निकालने में प्रतिबंध है। आयोग के निर्देशों का पालन किया जाए।