scriptदुस्साहस – बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने पिता की हत्या की | On opposing molestation, the young man killed his father. | Patrika News

दुस्साहस – बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने पिता की हत्या की

locationउन्नावPublished: Jan 19, 2020 02:45:22 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दर्ज कराया विरोध
– आरोपी की गिरफ्तारी, आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ

दुस्साहस - बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने पिता की हत्या की

दुस्साहस – बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने पिता की हत्या की

उन्नाव. पिता द्वारा बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने गला दबा दिया। जिससे वह मूर्छित होकर गिर पड़े। आनन-फानन परिवारी जन व ग्रामीण लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों व परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार के दबाव को मानने से इंकार कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी उन्हें भी समझाने का प्रयास किया। इस संबंध में उप जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। परिवारीजनों को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अजगैन थाना क्षेत्र का मामला

मामला अजगैन थाना क्षेत्र के गांव मकूर का है। उक्त गांव सभा के मजरा निवासी युवती सुबह शौच क्रिया के लिए जा रही थी। रास्ते में विनोद पुत्र रामप्यारे उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जिस कार किशोरी के पिता ने विरोध किया विरोध करने पर विनोद ने उसके पिता का गला मफलर से कस दिया जिससे वह मूर्छित होकर गिर पड़े जिसे आनन फानन नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने अध्ययन मोहान रोड को जाम कर दिया। जिसे काफी मशक्कत के बाद हटाया जा सका। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हसनगंज ने बताया कि परिजनों की मांग पर परिजनों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो