script

भाजपा प्रदेश महामंत्री का बड़ा बयान बोली – पतिदेव अगर वोट देने से मना करें, तो आप…

locationउन्नावPublished: Apr 04, 2019 08:12:17 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

भारतीय जनता पार्टी का विजय संकल्प महिला सम्मेलन का आयोजन
 

कानपुर महापौर प्रमिला पांडे

भाजपा प्रदेश महामंत्री का बड़ा बयान बोली – पतिदेव अगर वोट देने से मना करें, तो आप…

उन्नाव. लोकसभा चुनाव 2019 में महिलाओं को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विजय संकल्प महिला सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। लोकसभा चुनाव में महिलाओं की सशक्त भूमिका बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यसमिति ने महिला मोर्चा के संयोजन में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की महापौर कानपुर नगर निगम प्रमिला पांडेय, प्रदेश महामंत्री अर्चना मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वरी त्रिपाठी पनकीधाम महंत 1008 स्वामी कृष्णदास के श्रीवचनों से मातृशक्ति केवल नमो नमो ही कहती रही।

कार्यक्रम में जनपद के विधायक भी मौजूद

भाजपा प्रत्याशी स्वामी साक्षी महाराज को छह लाख से भी ज्यादा मतों से उन्नाव लोकसभा जीता कर संसद में भेजने के लिए बहनों ने संकल्प लिया। कानपुर महापौर ने मोदी सरकार को बहनों के मान-सम्मान, उनके अधिकार, उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक बताया। प्रदेश महामंत्री अर्चना मिश्र ने कहा कि यदि पतिदेव कमल पर मोहर लगाने को यदि गलती से भी मना कर दें, तो उनका हुक्का पानी बंद कर देना। पनकी धाम महंत कृष्णदास ने कहा मोदी पर तो स्वयं बाबा की कृपा है। उनकी जीत में आप भी भागीदार बनें। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत, सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर, पुरवा विधायक अनिल सिंह, अनुराग अवस्थी, सुशील तिवारी, लोकसभा प्रभारी अजीत सिंह, सरोज सिंह, गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष रंजना गुप्ता, संदीप पांडेय, ममता द्विवेदी, किरन सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। हॉल खचाखच भरा था।

ट्रेंडिंग वीडियो