scriptविपक्ष के पाकिस्तानी प्रेम पर साक्षी महाराज का बयान बोले सुन रही है हिंदुस्तान की जनता | Pakistan's song of opposition is listening to the people of India - Sakshi Maharaj | Patrika News

विपक्ष के पाकिस्तानी प्रेम पर साक्षी महाराज का बयान बोले सुन रही है हिंदुस्तान की जनता

locationउन्नावPublished: Mar 23, 2019 11:12:14 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे साक्षी महाराज को हाथों-हाथ लिया भाजपा समर्थकों ने

साक्षी महाराज

विपक्ष के पाकिस्तानी प्रेम पर साक्षी महाराज का बयान बोले सुन रही है हिंदुस्तान की जनता

उन्नाव. 2014 में मोदी की लहर थी, 2019 में मोदी की सुनामी है। जिसकी चपेट में आकर सारे विरोधी बह जाएंगे। 2014 से भी अधिक बहुमत से नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आएगी। जनपद से पार्टी के प्रत्याशी घोषित होने के बाद साक्षी पहली बार जनपद पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की जो काम पिछले 65 साल से नहीं हुए। वह काम पिछले 5 सालों में मोदी सरकार ने कर कर दिखाया है। 5 साल का कार्य 65 साल के कार्य पर भारी पड़ रहा है।

पूरे विश्व में भारत का कद बड़ा है

नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का कद बढ़ाया है। पुलवामा घटना के बाद जिस प्रकार पाकिस्तान को सबक सिखाया गया है, बदला लिया है। उससे देश में मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बना है। उन्नाव में भी जो काम 65 साल में नहीं हुआ है, वह काम पिछले 5 सालों में हुआ है। क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में 314000 वोटों से जीता था। इस बार 500000 वोट से जीत कर उन्नाव की सीट बीजेपी के झोली पर डालूंगा। सब की जमानत ज़ब्त हो जाएगी।
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया

एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले बयान पर साक्षी महाराज ने कहा विपक्षी खिसिया गए हैं। उनके पास न पानी का मुद्दा है, ना शिक्षा का मुद्दा है, ना विकास का मुद्दा है, न देश का मुद्दा है, ना सीमा का मुद्दा है, बस एक ही मुद्दा है मोदी हटाओ। उन्होंने कहा कि मोदी का कद इतना बढ़ चुका है कि मोदी के नाम की सुनामी आ गई है। जिसका सामना नहीं कर पा रहे हैं। अब विपक्षी खिसिया गए हैं। कभी राम गोपाल कुछ कह देते हैं, तो कभी राहुल कुछ कह देते हैं, कभी पित्रोदा कुछ कहते हैं। हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान के गीत गा रहे हैं। हिंदुस्तान की जनता सब जानती हैै। सब की जमानत ज़ब्त होने वाली है। इसके पूर्व साक्षी महाराज का जनपद सीमा में भव्य स्वागत किया गया। जैसे जैसे क्षेत्रीय सांसद का काफिला आगे बढ़ा उसकी लंबाई व गाड़ियों की संख्या भी बढ़ती गई। टोल प्लाजा के निकट साक्षी महाराज के स्वागत में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कुसुंबी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो