उन्नाव

पंचायत चुनाव – अधिसूचना जारी होने के संकेत मिलते ही धड़कनें बढ़ी, आपत्ति दाखिल करने की होड़

अधिसूचना जारी होने के संकेत के साथ संभावित प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई। पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर बड़ी संख्या में आपत्तियां आ रही है। आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 मार्च है। जिसके बाद 1040 ग्राम पंचायतों की स्थिति स्पष्ट होगी। सबसे अधिक शिकायतें आपत्तियां ग्राम प्रधानों की आ रही है।
 

उन्नावMar 07, 2021 / 08:59 pm

Narendra Awasthi

Patrika

उन्नाव. एक तरफ अधिसूचना शीघ्र जारी होने के संकेत मिलने लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ पर संभावित प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ने लगी है। जनपद में लगभग 2 सैकड़ा ग्राम पंचायतें पहली बार आरक्षण के दायरे में आई हैं। ऐसे में प्रधानी को अपनी जागीर समझने वाले प्रधानों पर गाज गिरना निश्चित है। कई प्रधान अपने समर्थकों को खड़ा करने का मन बनाए बैठे हैं तो वहीं तमाम प्रधान आपत्ति दाखिल कर आरक्षण रद्द करने की मांग कर रहे हैं। जनपद में अब तक 360 आपत्तियां आई है। जिसमें सबसे ज्यादा 266 प्रधान पद की हैं। आपत्तियां लेने की अंतिम तारीख 8 मार्च है। जिसके बाद इनका निस्तारण किया जाएगा।

8 मार्च आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तारीख

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करने की कवायद तेज हो गई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आगामी 25 – 26 मार्च तक अधिसूचना जारी हो जाएगी। सूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया का सिलसिला भी शुरू होगा। अधिसूचना के पहले 8 मार्च आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तारीख है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद कई ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों की नींद उड़ गई। अब आरक्षण को हटाकर मनमाफिक करने के लिए आपत्तियां दाखिल कर रहे हैं। जनपद में अब तक 360 आपत्तियां आई है। जिनमें सबसे अधिक 266 आपत्तियां ग्राम प्रधान की है। जबकि 94 आपत्तियां क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आई हैं।

पुलिस प्रशासन और चौकीदारों के बीच बैठक

पंचायत चुनाव का असर गांव में भी दिखने लगा है जहां पर चर्चा परिचर्चा का दौर जारी है उल्लेखनीय है। पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान के साथ ग्राम पंचायत सदस्य, डीडीसी, बीडीसी और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होगा। जनपद में कुल 1040 ग्राम पंचायतें हैं। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए बैठकर कर रहा है। ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित कर रहा है। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी भी चौकीदारों को संबोधित कर चुके हैं। इस दौरान चौकीदारों ने अपनी समस्याओं को रखा। जिस पर एसपी ने संबंधित को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.