scriptजमीनी विवाद को लेकर चली गोली से क्षेत्र में दहशत, दो गंभीर रूप से घायल | Panic in the area due to firing on ground dispute, two seriously injured | Patrika News
उन्नाव

जमीनी विवाद को लेकर चली गोली से क्षेत्र में दहशत, दो गंभीर रूप से घायल

– अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है

उन्नावJun 03, 2020 / 09:27 pm

Narendra Awasthi

जमीनी विवाद को लेकर चली गोली से क्षेत्र में दहशत, दो गंभीर रूप से घायल

युवक की मौत पर परिजन का हंगामा, सिंध नदी के पुल पर मिला था घायल

उन्नाव. जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर घटना की गई है। इसके पूर्व भी कार्यवाही की जा चुकी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।

औरास थाना क्षेत्र की घटना

थाना औरास क्षेत्रांतर्गत ग्राम आदमपुर के पास जमीनी विवाद के चलते राजीव यादव पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी गलरापुर सहित अन्य चार निवासी थाना औरास उन्नाव द्वारा शुभम यादव (18) पुत्र रामबाबू यादव, अर्जुन यादव (40) पुत्र गंगाराम यादव पर फायरिंग की। जिससे लगी गोली से सभी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। औरास थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर औरास थाना पुलिस पहुंच गई थी। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। मुख्य आरोपी राजीव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Home / Unnao / जमीनी विवाद को लेकर चली गोली से क्षेत्र में दहशत, दो गंभीर रूप से घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो