scriptशादी का झांसा, 2 सालों से शारीरिक शोषण, अब कर ली दूसरे से शादी | physical abuse for 2 years, now marriage another | Patrika News
उन्नाव

शादी का झांसा, 2 सालों से शारीरिक शोषण, अब कर ली दूसरे से शादी

बीते 2 सालों से दूसरे धर्म का लड़का शादी का झांसा देकर किशोरी की साथ खेलता रहा। वही अब दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। इस संबंध में थाना में तहरीर देकर आरोपी लड़के के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

उन्नावMay 26, 2022 / 11:38 pm

Narendra Awasthi

शादी का झांसा, 2 सालों से शारीरिक शोषण, अब कर ली दूसरे से शादी

शादी का झांसा, 2 सालों से शारीरिक शोषण, अब कर ली दूसरे से शादी

शादी का झांसा देकर पिछले 2 साल से लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पिछले कई दिनों से पीड़िता थाना के चक्कर लगा रही थी लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही थी। हिंदू संगठन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

मामला दही थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर ताज पुत्र स्वर्गीय जमाल निवासी नानपारा शारीरिक शोषण कर रहा है। झूठ बोल कर अपने प्यार में बहला फुसलाकर शादी का झांसा दे रहा था। बाद में पता चला कि वह दूसरे धर्म का है। पीड़िता ने कहा कि इस विषय में उसने पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। पिछले महीने उसने दूसरी लड़की से शादी भी कर ली है। अब कहता है कि तुमको जहां कहीं भी जाना हो जाओ हमारा कुछ नहीं हो पाएगा। उन्होंने थाना में तहरीर देकर अपनी आपबीती सुनाई है।

विमल द्विवेदी ने बताया

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रही थी। लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही। मामला जानकारी में आने के बाद उन्होंने थानाध्यक्ष से बातचीत की और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है

थानाध्यक्ष ने कहा

इस संबंध में दही थाना अध्यक्ष ने बातचीत के दौरान बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 376, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 तीन और चार के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। जबकि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो