script

प्राकृतिक ऑक्सीजन के लिए पौधा रोपण, इन पौधों से मिलता है भरपूर ऑक्सीजन

locationउन्नावPublished: Jun 22, 2021 04:37:08 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

कोरोनावायरस संक्रमण काल के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत, अब नेचुरल ऑक्सीजन के लिए हो रहा है यह काम

प्राकृतिक ऑक्सीजन के लिए पौधा रोपण, इन पौधों से मिलता है भरपूर ऑक्सीजन

प्राकृतिक ऑक्सीजन के लिए पौधा रोपण, इन पौधों से मिलता है भरपूर ऑक्सीजन

उन्नाव. उन्नाव. कोरोनावायरस की द्वितीय लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से लोग बहुत परेशान हुए ऑक्सीजन के सिलेंडर के साथ लोग दर-दर की ठोकरें खा रहे थे लेकिन ऑक्सीजन नसीब नहीं हो पाया अब जिला प्रशासन के सहयोग से वन विभाग इस वर्ष 57 लाख पौधे लगाने की जानकारी दे रहा है। इनमें अधिकांश वे पौधे हैं जो अधिक मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं।

यह भी पढ़ें

UP Weather update – मानसून की बारिश, आने वाले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

वन अधिकारी ने बताया

इस संबंध में बातचीत करने पर वन अधिकारी आरएन चौधरी ने बताया कि 57 लाख पौधों में 20 लाख पौधे वन विभाग द्वारा लगाए जाएंगे। इसके लिए पार्क सामुदायिक जमीन सहित अन्य स्थानों का चयन किया गया है। पौधों का ऑनलाइन इंडेंट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें खास बात यह है कि इन पौधों में खास बात यह है कि यह अधिकांश पौधे ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधे हैं।

यह पौधे लगाए जा रहे

बरगद, नीम, पीपल, जामुन, सहजन, राम तुलसी, एलोवेरा, पाम ट्री, 35 आंवला, तुलसी, अर्जुन आदि शामिल है। इनमें अधिकांश फायदे ऑक्सीजन उत्सर्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं कई कई पौधे तो 90% ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो