उन्नाव

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दुष्कर्म मामले में चर्चा में आया चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अदालत में होगी पेशी

फास्ट ट्रेक कोर्ट के आदेश से हुई गिरफ्तारी, जनपद के विभिन्न थाना में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत, जिसमें रेल डकैती का भी मामला शामिल
 

उन्नावNov 20, 2018 / 11:24 pm

Narendra Awasthi

mahesh arrested

उन्नाव. माखी दुष्कर्म मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महेश सिंह की गिरफ्तारी का आदेश फास्ट ट्रेक कोर्ट ने दिया है। यह आदेश आने के बाद एक बार फिर उन्नाव दुष्कर्म मामला चर्चा में आ गया। बताया जाता है महेश सिंह के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गंभीर मामलों में मुकदमा पंजीकृत है। इनमें से एक मामले में फास्ट ट्रेक कोर्ट ने महेश सिंह के गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। अपने आदेश में विद्वान न्यायधीश ने कहा है कि मुकदमा अपराध संख्या 152/2000, धारा 307, 504, 506 आईपीसी धारा में महेश सिंह वांछित है। उप निरीक्षक महेश सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करें। चर्चा है कि आदेश के बाद सक्रिय हुई उन्नाव पुलिस ने महेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। महेश सिंह के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमा पंजीकृत है। जिसमें रेल डकैती का भी मामला शामिल है।

अदालत ने उप निरीक्षक को दिया गिरफ्तारी का आदेश

विगत एक नवम्बर को कृष्ण पाल सिंह पुत्र स्व. इन्द्रजीत सिंह निवासी बंधुहार सदर कोतवाली ने अपर सत्र न्यायधीश, फास्ट ट्रेक कोर्ट में महेश की गिरफ्तारी के लिये प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्हें ने लिखा था कि महेश सिंह फरार अपराधी है।जिसके खिलाफ क्षेत्र के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत है। न्याय हित में महेश सिंह की गिरफ्तारी आवश्यक है। जिस पर माननीय जज ने महेश सिंह की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक कोर्ट के अपर सत्र न्यायधीश ने अपने आदेश में कहा है कि उपनिरीक्षक विगत 29 अक्टूबर 2004 के अनुपालन करें और महेश सिंह को गिरफ्तार करें। यह आदेश विगत 14 नवम्बर को जारी किया गया था।

दिल्ली हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तारी की चर्चा

बताया जाता है कि आदेश का अनुपालन करते हुये क्राइम ब्रांच के साथ माखी पुलिस ने महेश सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आगामी 21 नवम्बर को अदालत में पेश करने की संभावना है। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दुष्कर्म कांड के बाद चर्चा में आए दुष्कर्म पीड़िता के चाचा महेश सिंह को पुलिस ने दिल्ली हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। महेश सिंह पर अदालत के दस्तावेजों में हेरफेर करने का भी आरोप है। जिसके द्वारा उसने कोर्ट को गुमराह किया है। इसके साथ ही दुष्कर्म पीड़िता का चाचा महेश सिंह रेल डकैती में भी शामिल रहा है। जिसके खिलाफ जीआरपी में मामला दर्ज है।

महेश सिंह के खिलाफ जनपद में दर्ज मुकदमों का लेखा-जोखा

महेश सिंह पुत्र शिव मंगल सिंह निवासी सराय थोक गढ़ी थाना माखी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 1 दर्जन से ज्यादा मुकदमा पंजीकृत हैं। जिसमें 9 मुकदमे माखी थाना में दर्ज हैं। जबकि कोतवाली में तीन और जीआरपी में एक अभियोग पंजीकृत है। जीआरपी में पंजीकृत अभियोग आईपीसी की धारा 394 भाग 411 में पंजीकृत है। जबकि कोतवाली और माखी थाना में 302 307 गैंगस्टर 147 /148/ 149 / 500/ 504 /506 /501 /348/ 363/ 66 आईटी एक्ट आदि आईपीसी की धाराएं शामिल है। इन मुकदमों में 10 अभियोग 1996 से 2002 के बीच के हैं। जबकि 2017 में तीन मुकदमा पंजीकृत हुए हैं।
 

Home / Unnao / विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दुष्कर्म मामले में चर्चा में आया चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अदालत में होगी पेशी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.