scriptहोली गिफ्ट से पुलिस विभाग में विशेष उत्साह, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं | Police Department happy in Holi 2018 Unnao News | Patrika News

होली गिफ्ट से पुलिस विभाग में विशेष उत्साह, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

locationउन्नावPublished: Mar 02, 2018 04:28:35 pm

अराजक तत्वों को घर के अंदर रहने के संकेत में बजा हूटर…

Police Department happy in Holi 2018 Unnao News

होली गिफ्ट से पुलिस विभाग में विशेष उत्साह, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

उन्नाव. रंगो के त्योहार होली के अवसर पर रात में होली जलाई गई। शुभ मुहूर्त में जलाई गई होली में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। धार्मिक अनुष्ठान के बीच होलिका दहन किया गया। देखते देखते लगते आसमान को छूने लगी। इस मौके पर होलिका स्थल को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया गया। होली को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में मार्च पास्ट भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरत रही है। होली के पूर्व मिली सौगात से विभाग के तमाम अधिकारियों के चेहरे पर भी चमक दिखाई पड़ी। जिन को प्रमोशन होली गिफ्ट के रूप में मिला है।

हजारों स्थानों पर जलाई गई होलिका

होली आते रंग बिरंगी पिचकारियों से निकलने वाली रंगों की बौछार बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगती है। जहां रंगों से बचने का भी प्रयास किया जाता है। तो इसके बीच जाकर शामिल होने के लिए भी लोगों का मन मचलता है। बीती रात होलिका दहन के के मौके पर जनपद के लगभग सभी गांव मोहल्लों में विशेष तैयारी की गई थी। होलिका स्थल को साफ-सफाई कर कागज की पन्नियों से आकर्षण रूप में सजाया गया था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निकट होलिका दहन स्थल को विद्युत झालरों से जगमगाया गया था। आईबीपी टंकी, गांधी नगर तिराहा, छिपियाना, मोती नगर, कब्बा खेड़ा, पूरन नगर, आवास विकास कॉलोनी, लोक नगर, शिवनगर सहित शहर में ही लगभग 2 सैकड़ा स्थानों पर होलिका जलाई गई। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में जलाई गई होलिका मैं लोगों ने गन्ना के आगे गेहूं जो चना की बाली को भुना गया। होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई।
तीन स्टार लगाकर इंस्पेक्टर का प्रमोशन पाए थानाध्यक्षों में उत्साह

होली के अवसर पर शुभकामनाओं का भी दौर जारी है। जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी और पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने भी जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि आपसी भाईचारे की भावनाओं को और अधिक मजबूत करते हुए इस पर्व को शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाएं। पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने भी सभी जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आपसी भाईचारे के साथ इस त्यौहार को बनाएं। इस मौके पर जनपद के लगभग सभी थाना अध्यक्षों के नेतृत्व में रूट मार्च निकालकर पुलिस गाड़ियों ने हूटर सुनाकर अराजक तत्वों को घर के अंदर रहने के संकेत दिए गए। वही शांति प्रिय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। औरास, गंगाघाट, हसनगंज, माखी, बारा सगवर, बीघापुर, अचलगंज, आसीवन, अजगैन, सोहरामऊ, पुरवा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने रूट मार्च किया। इस रूट मार्च में पहली बार तीन स्टार लगा कर इंस्पेक्टर का प्रमोशन पाए थानाध्यक्षों में उत्साह देखा गया।परिवार से दूर होली के अवसर पर मिला प्रमोशन अपने दोस्तों के साथ बांटी। पुलिस अधीक्षक ने भी अपने हाथों से प्रमोशन पाए थानाध्यक्षों व एसआई को तीन स्टार लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया और ग्रुप में फोटो खिंचवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो