scriptछेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को छत से फेंका, ईटा से मार कर दांत तोड़े | protest against tampering, Girl thrown from the roof, condition critical | Patrika News

छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को छत से फेंका, ईटा से मार कर दांत तोड़े

locationउन्नावPublished: Jul 24, 2021 06:07:04 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– एसपी ने कहा पानी पीने के बहाने घर में घुसा, करने लगा छेड़खानी

छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को छत से फेंका, ईटा से मार कर दांत तोड़े

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. बीघापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में छेड़छाड़ की घटना से परेशान युवती छत पर चली गई। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पीछे पीछे युवक भी छत पर पहुंच गया। इस संबंध में युवती के भाई ने बताया कि युवक ने गले में गमछा बांधकर उसकी बहन को छत से नीचे फेंक दिया। जंगल की तरफ फेंके जाने के बाद युवक उसके पास पहुंचा और गुम्मा से चोट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने के लिए गए थे। भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है

बीघापुर थाना क्षेत्र की घटना

घटना 22 जुलाई की है। इस संबंध में पीड़िता के भाई ने बताया कि सुबह सभी लोग खेत पर धान के पौधे लगाने के लिए गए थे। मोहल्ले में भी कोई नहीं था। उसी समय गांव का ही रहने वाला राजेश सिंह घर में घुसा और जबरदस्ती करने लगा। जिसे देखकर बहन की तरफ भागी। वह भी छत पर पहुंच गया। जहां से उसने बहन को नीचे फेंक दिया और गुम्मे से मुंह पर चोट की। जिससे उसके दांत टूट गए। एसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि युवक घर में पानी पीने के बहाने घुसा था। गांव में छेड़खानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो