scriptजेल रेडियो में कुख्यात बंदी सुनेंगे फरमाइश गाने, बंदियों को उनके अधिकार व कर्तव्यों की भी दी जाएगी जानकारी | Radio Jail - Captive criminals will listen to favorite songs | Patrika News

जेल रेडियो में कुख्यात बंदी सुनेंगे फरमाइश गाने, बंदियों को उनके अधिकार व कर्तव्यों की भी दी जाएगी जानकारी

locationउन्नावPublished: Sep 06, 2019 10:43:26 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– जेल अधीक्षक ने बताया बंदियों के मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होगा जेल रेडियो उन्नाव
– कासगंज, गोंडा, बहराइच, फर्रुखाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़ जैसे जेल में भी बंदियों को मिलेगी सुविधा

जेल रेडियो में कुख्यात बंदी सुनेंगे फरमाइश गाने, बंदियों को उनके अधिकार व कर्तव्यों की भी दी जाएगी जानकारी

जेल रेडियो में कुख्यात बंदी सुनेंगे फरमाइश गाने, बंदियों को उनके अधिकार व कर्तव्यों की भी दी जाएगी जानकारी

उन्नाव. जेल में अनोखी पहल की जा रही है। जिसके माध्यम से बंदी की मानसिक तनाव को कम करने का प्रयास है। उनमें जो प्रतिभाएं छिपी हैं उनको बाहर लाया जा सके और वह अपने मन की बात कहकर रिलैक्स महसूस करें। जेल अधीक्षक एके सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बहुत अच्छी पहल है। इसकी शुरुआत पहले फरमाइशी गीतों के साथ हुआ होगा। जैसा कि पहले होता रहा है। इसमें बंदियों की फरमाइश लिए जाएंगे कि वह कौन कौन से गाने सुनना चाहते हैं। उसी हिसाब से उनका प्रसारण किया जाएगा। रेडियो के माध्यम से बंदियों को कानूनी सलाह भी देने का विचार है। इसके साथ ही बंदियों के क्या अधिकार और कर्तव्य है। उसके विषय में भी जानकारी दी जाएगी। जेल में रेडियो जॉकी स्थापित करने के प्रयास में लगे प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि 10 रेडियो जॉकी बंधुओं में से 7 का चयन कर लिया है। शीघ्र ही अन्य बंदियों के रेडियो जॉकी के रूप में चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कासगंज, गोंडा, बहराइच, फर्रुखाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़ जैसे जेल में भी इसी प्रकार के रेडियो स्टेशन स्थापित करने की दिशा में कार्य चल रहा है।

कार्यक्रम को प्रसारित करने वाले भी जेल बंदी होंगे

जेल अधीक्षक एके सिंह पत्रिका से खास बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इनको प्रसारित करने वाले जॉकी की बंदी ही होंगे। जो कार्यक्रम का प्रसारण करेंगे। बीच में छोटे-छोटे चुटकुले और कहानियां भी प्रसारित की जाएंगे। किस प्रकार से इस कार्य को संपादित किया जाएगा के संबंध में उन्होंने कहा कि उन्नाव जेल की प्रतिभाओं की एक सीडी बनाई जाएगी और यह शासन को भेजी जाएगी। जेलर ने बताया कि इससे हमें एक लाभ और होगा कि यदि जेल अधिकारी बंदियों को कोई दिशा निर्देश देना चाहते हैं तो वह भी रेडियो के माध्यम से दिया जा सकता है। एक बार में ही पूरे जेल में दिशानिर्देश सभी की जानकारी में आ जाएगा।

सात बंदियों का किया गया चयन

इस संबंध में बताया गया कि जिला जेल में बंदियों की मन की बात को सामने लाने के लिए उनके चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिसमें सात बंदियों का चयन किया गया है। शेष बंदियों का आगे चयन किया जाएगा। कम से कम 10 बंदियों की सूची तैयार की जाएगी। जो रेडियो स्टेशन, स्टूडियो को संचालित करेंगे। इस संबंध में बात करने पर बंदी सुधार के कार्यक्रम में लगे प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि रेडियो स्टेशन के लिए जरूरी उपकरणों की तैयारी कर ली गई है। साथ ही स्टूडियो बनाने के स्थान का भी चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेडियो जॉकी के लिए बंदियों में गौरव गौतम, विमलेश, अभिषेक, हरी लाला, भगवान सिंह, अरविंद, पुनीत, राजेंद्र को रेडियो जॉकी के कार्य के लिए चुना गया है। शेष का चुनाव जल्दी किया जाएगा। जल्दी उन्नाव जेल से रेडियो जॉकी की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो