scriptपूर्व सांसद अन्नू टंडन ने राहुल गांधी को बताया देश के नौजवानों का भविष्य | Rahul Gandhi The future of young people - Annu Tandon | Patrika News

पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने राहुल गांधी को बताया देश के नौजवानों का भविष्य

locationउन्नावPublished: Jun 19, 2019 08:38:07 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय में यज्ञ का आयोजन
– कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु स्वस्थ जीवन वह उज्जवल भविष्य की कामना की
 

अन्नू टंडन

पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने राहुल गांधी को बताया देश के नौजवानों का भविष्य

उन्नाव. राहुल गांधी हमारी पार्टी व देश भर के कार्यकर्ताओं के मार्ग दर्शक व देश के नौजवानों के भविष्य है। उनकी देशभक्ति, कर्मठता, न्यायप्रियता व देश के अंतिम व्यक्ति तक उनकी संवदेना व सेवाभाव का उदाहरण अद्वितीय है। ऐसे नेता दीघार्यु हो ये ईश्वर से कामना करती हूँ। कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने उक्त विचार व्यक्त किया। जन्म दिवस कार्यक्रम में राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन व उज्जवल भविष्य हेतु यज्ञ किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जन संघर्ष के लिए किया वादा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. सूर्य नारायण यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाईयां प्रेषित करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ता जनसंघर्ष के लिये सदैव तत्पर रहेंगे। कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये सदैव मेहनत करते रहेंगे। कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने राहुल गांधी को जन्म दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि राहुल जी दीघार्यु व स्वस्थ्य रहे। क्योंकि देश का उज्जवल भविष्य व सशक्तिकरण राहुल की नीतियों, विचारधारा से ही सम्भव हो पायेगा।

कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से वीर प्रताप सिंह, कमल तिवारी, दिनेश शुक्ला, अनूप मेहरोत्रा, अजय श्रीवास्तव, संजय निगम, विवेक शुक्ला, कृष्णपाल यादव, राजीव रतन राजवंशी, विश्वास निगम, विनय श्रीवास्तव, मो. सलीम, अरुण कुशवाहा, बाबू लाल रावत, जंग बहादुर विमल, कृपा बाजेपयी, सुरेश लोधी, नागेन्द्र सिंह, अनुराग सिंह, अरुणेन्द्र यादव, विजय शंकर, शम्भू शुक्ला, समलान शाहिद, अबरार हुसैन, प्रदीप अवस्थी, यतीन्द्र सिंह, समेत कांगेसजन उपस्थित रहे।

 

ट्रेंडिंग वीडियो