script

राजनाथ सिंह के बयान पर बवाल की गई बड़ी मांग

locationउन्नावPublished: Jul 25, 2018 08:55:56 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य पर ऊंची जाति के नहीं होने की की गई थी टिप्पणी , राष्ट्र नायक युवा महासंघ राजनाथ सिंह के बयान पर आंदोलित

राष्ट्र नायक युवा महासंघ राजनाथ सिंह के बयान पर आंदोलित

राजनाथ सिंह के बयान पर बवाल सार्वजनिक रूप से की गई माफी मांगने की मांग

उन्नाव. चंद्रगुप्त मोर्य ऊंची जाति के नहीं थे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर राष्ट्र नायक महासंघ ने आक्रोश व्यक्त किया है। धरना प्रदर्शन करते हुए महासंघ ने राजनाथ सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन संबोधित राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में धरना प्रदर्शन देते हुए राष्ट्र नायक युवा महासंघ के पदाधिकारियों ने राजनाथ सिंह के बयान पर जमकर भड़ास निकाली। उनके बयान को संविधान के खिलाफ बताया। गौरतलब है विगत 20 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने संसद भवन में कहा था कि भारत के इतिहास में दर्शित अखण्ड भारत के निर्माता, प्रथम चक्रवती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ऊँची जाती के नहीं थे। जिस पर राष्ट्र नायक युवा महासभा आंदोलित है।

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ संवैधानिक कारवाई की जाए

राष्ट्र नायक महासंघ के संस्थापक ए एल बौद्ध ने कहा कि असंवैधानिक टिप्पणी करने पर राजनाथ सिंह पर संवैधानिक कार्यवाही की जाय। उपरोक्त प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से देश के नागरिकों से माफ़ी मांगे। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा था कि भारत के इतिहास में अखंड भारत के निर्माता प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य को ऊंची जाति के नहीं थे। यह कहकर उन्होंने महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य को अपमानित किया है बल्कि भारत की सवा सौ करोड़ जनता को आहत करने का काम किया है। गृह मंत्री की जातीय टिप्पणी भारतीय संविधान अनुच्छेद 15 का उल्लंघन है। राष्ट्रनायक युवा महासंघ केंद्रीय गृह मंत्री के बयान की निंदा करता है।

राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया नगर मजिस्ट्रेट को

प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में राष्ट्र नायक युवा महासंघ ने मांग की है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह उपरोक्त प्रकरण में सार्वजनिक रूप से देश के नागरिकों से माफी मांगे। वरना ग्रह केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा की गई असंवैधानिक टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्र नायक युवा महासंघ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक के बाद राष्ट्रनायक युवा महासंघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार विकास मौर्य दीपक कुशवाहा सरजू प्रसाद हरिश्चंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो