उन्नावPublished: Mar 09, 2023 09:09:39 pm
Narendra Awasthi
उन्नाव में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य घायल हैं। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में साले बहनोई सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें अधिकांश घटनाओं में शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम हाउस में रोने पीटने की आवाज आ रही थी। लोगों में आक्रोश भी है।