scriptसदर विधायक की चल संपत्ति पिछले 5 सालों में डेढ़ गुना बढ़ी, पत्नी बीएमडब्ल्यू X3 की करती है सवारी | Sadar MLA property increased one and a half times in last 5 years | Patrika News

सदर विधायक की चल संपत्ति पिछले 5 सालों में डेढ़ गुना बढ़ी, पत्नी बीएमडब्ल्यू X3 की करती है सवारी

locationउन्नावPublished: Jan 28, 2022 11:20:39 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

सदर विधायक पंकज गुप्ता की आमदनी में बीते 5 सालों में एक करोड़ से ज्यादा की वृद्धि हुई है। 2017 में 1.31 करोड़ों रुपए की चल संपत्ति बढ़कर 2022 में 2.47 करोड़ पर हो गई है। सदर विधायक फॉर्च्यूनर तो उनकी पत्नी बीएमडब्ल्यू X3 की सवारी करती हैं। पति पत्नी के पास 1 किलो 400 ग्राम सोना है।

सदर विधायक की अचल संपत्ति पिछले 5 सालों में डेढ़ गुना बढ़ी, पत्नी बीएमडब्ल्यू X3 की करती है सवारी

सदर विधायक की अचल संपत्ति पिछले 5 सालों में डेढ़ गुना बढ़ी, पत्नी बीएमडब्ल्यू X3 की करती है सवारी

चौथे चरण के मतदान में प्रत्याशियों द्वारा दी गई इनकम चौंकाने वाली है। सदर विधायक की संपत्ति डेढ़ गुना बढ़ गई है। नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए आंकड़े यह जानकारी दे रहे हैं। सदर विधायक की पत्नी रश्मि गुप्ता बीएमडब्ल्यू X3 की सवारी करती हैं। नामांकन पत्र के साथ विधायकों द्वारा अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है। दिए गए ब्योरे के अनुसार सदर विधायक के पास 2.47 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। जबकि अचल संपत्ति 3.45 करोड़ रुपए बताई गई है। 2017 में दिए गए लेखा जोखा में पंकज गुप्ता के पास 1.31 करोड़ की चल और 3.41 करोड़ की अचल संपत्ति थी। इस प्रकार सदर विधायक की अचल संपत्ति में एक करोड़ से ज्यादा की वृद्धि हुई है वही अचल संपत्ति में मात्र चार लाख की वृद्धि हुई है।

6 अपराधिक मामले दर्ज

सदर विधायक के खिलाफ 6 आपराधिक मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज है। जिसमें गंगा घाट थाना में 2017 और 2012, माखी थाना में 2012 और 2017 में सदर कोतवाली में अलग-अलग मामलों के तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। उपरोक्त सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज ने कहा अखिलेश यादव को राजनीत सीखने की आवश्यकता

पति पत्नी के पास 1 किलो 400 ग्राम सोना

जेवर के नाम पर सदर विधायक पंकज गुप्ता के पास 500 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी, जबकि उनकी पत्नी के पास 900 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी है। सदर विधायक फॉर्च्यूनर कार से चलते हैं। जबकि उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता बीएमडब्ल्यू X3 और टाटा सफारी की सवारी करती हैं। नकदी के रूप में सदर विधायक के पास कुल 5.65 लाख और उनकी पत्नी के पास 32 लाख रुपए जमा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो