script

उदयपुर व अमरावती की घटनाओं से साक्षी महाराज चिंतित, बोले सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की

locationउन्नावPublished: Jul 04, 2022 08:43:27 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

साक्षी महाराज ने कहा जिस तरह से हत्याएं हो रही हैं उस पर उन्हें चिंता हो रही है। अलगाववादी देश में कोई बहुत बड़ी घटना करने की प्लानिंग में है। दानपात्र बोले इस तरह की कई चीजें हैं जिनसे विदेश में दान मिल रहा है। धमकी पर बोले सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार पर है।

पत्थर और बुलडोजर को लेकर साक्षी महाराज ने कहा...

पत्थर और बुलडोजर को लेकर साक्षी महाराज ने कहा…

सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि अब उन्हें अपनी जान की चिंता हो रही है। कमलेश तिवारी कन्हैया और उमेश की हत्या उनके निकट साथियों ने ही की है ऐसे में चिंता होती है। धमकी मिलने वाले नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार पर है सांसद साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानपुर के साथ उन्नाव में भी अलगाववादियों की संख्या काफी है जिन पर लगाम लगाने की आवश्यकता है दावत ए इस्लाम पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी जगह जगह दानपात्र लगाए गए हैं और उनका इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कई प्रकार से अलगाववादी ताकतें धन प्राप्त कर रही हैं। दुकानों पर गुल्लक लगाकर, अन्य माध्यमों से, विदेश से भी इस देश में अस्थिरता फैलाने के लिए फंडिंग हो रही है। यह सभी गृह मंत्रालय के निगाह में हैं। भारत सरकार इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। धमकी मिलने पर साक्षी महाराज ने कहा कि जब से राजनीति में हो संभाला है। तब से वह आतंकियों के रडार पर हैं। उसी के आधार पर प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग करते थे। दोनों सरकारें भी उनकी चिंता कर रही हैं। इधर लगातार हो रही घटनाओं से चिंता हो रही। कमलेश तिवारी से लेकर कन्हैया उसके बाद उमेश अमरावती घटनाओं के पीछे वही लोग पाए गए जो इनके सबसे ज्यादा निकट थे।

 

 

उमेश की हत्या उसके दोस्त ने कराई

उमेश अमरावती के साथ उसके दोस्त ने ही कार्य किया है। अशांति फैलाने के लिए मोदी योगी के फोटो आपत्तिजनक बनाए जाते थे। चिंता की बात है। कोई बड़ी वारदात करके देश में अशांति फैलाना चाहते हैं। अलगाववादियों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी केंद्र व प्रदेश सरकार की है। जिनको भी धमकी मिल रही है। उनको पर्याप्त सुरक्षा दें। यह भी कहा कि जो आतंकवादियों के टारगेट में उनके जानमाल की सुरक्षा करना प्रदेश सरकार का दायित्व बनता है।

 

 

प्रधानमंत्री के कारण देश में एक नया वातावरण बना

सांसद साक्षी महाराज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महामंत्र सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास सब का प्रयास देश में एक नया वातावरण बना है। लेकिन कुछ अलगाववादी ताकतें विदेशी फंडिंग के आधार पर देश में अशांति फैलाना चाहते हैं। इस प्रकार की सभी ताकते जांच एजेंसियों के के रडार पर है। इन सब के खिलाफ कार्रवाई होगी। कानपुर उन्नाव भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी अलगाववादियों की भरमार है। जो भी दोषी पाए जाएंगे। फंडिंग अशांति करने वाले उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। योगी सरकार का हर दिन बेमिसाल है। योगी का कार्यकाल बहुत ही अच्छा है जनता काफी पसंद है। योगी शासन में गांव का पूरा विकास हो रहा है। गरीब झुग्गी, झोपड़ी सहित सभी का विकास हो रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो