उन्नाव

साक्षी महाराज – आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने वाले भी दोषी

क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने आतंकवादी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा देश की जनता के साथ सभी पार्टियां प्रधानमंत्री मोदी के पीछे खड़ी

उन्नावFeb 20, 2019 / 05:31 pm

Narendra Awasthi

साक्षी महाराज – आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने वाले भी दोषी

उन्नाव. क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान का अंत निश्चित है। इसके साथ ही देश में ही रहकर भारत की खिलाफत करने वालों के कारण पाकिस्तान का मनोबल बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि देश को खतरा आस्तीन के सांपों से है। साक्षी महाराज पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।

 

पाकिस्तान को सीधा करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा

उन्होंने कहा कि आज देश की 125 करोड़ जनता के साथ सभी विपक्षी पार्टियां मोदी के पीछे खड़ी हैं। पार्टियों का आपसी मतभेद भी समाप्त हो चुका है। क्योंकि प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी का नहीं होता है वह पूरे देश का होता है। मोदी जी जिस 125 करोड़ जनता की बात करते हैं वह भी आज प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। पाकिस्तान को सीधा करने का इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा।

घर के भेदी से भी देश को खतरा

साक्षी महाराज ने कहा कि कुछ लोग हैं जिन्होंने देश को बर्बाद करने का काम किया है। जो आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते रहे। जो आतंकवादियों के लिए रात में 12:00 बजे भी सुप्रीम कोर्ट को खुलवाते रहे हैं। जो आतंकवादियों की वकालत करते रहे हैं। जो भारत में रहकर जयचंद की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे लोग भी इस घटना के दोषी हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता व महिला श्रोता मौजूद थी।

 

Home / Unnao / साक्षी महाराज – आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने वाले भी दोषी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.