उन्नाव साक्षी महाराज का विवादों से काफी पुराना नाता है। अपने विवादित बयानों के कारण साक्षी महाराज चर्चा में बने रहते हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक विवादित कमेंट किया है। जिसकी गूंज दूर तक सुनाई पड़ रही है।
साक्षी महाराज ने अपने पोस्ट में कहा है कि पुलिस आपकी सुरक्षा नहीं करेगी। आपको स्वयं अपनी सुरक्षा करनी पड़ेगी। साक्षी महाराज की पोस्ट कुछ इस प्रकार है।
यह है पोस्ट
आपके गली मोहल्ले या आपके घर के सामने अचानक भीड़ आ जाए तो उससे बचने के लिए आपने कुछ इंतजाम किया है। यदि नहीं तो अपने बचने के उपाय कर लीजिए। उन्होंने कहा कि पुलिस आप को बचाने के लिए नहीं आएगी। बल्कि स्वयं को बचाने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी। जब जिहाद करने वाले वापस लौट जाएंगे। तब पुलिस डंडा ठोकने के लिए आएगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा। इसलिए ऐसे मेहमानों के लिए कोल्ड ड्रिंक की एक-दो पेटी और कुछ ओरिजिनल वाली तीर कमान हर घर में होना आवश्यक है। 'जय श्री राम' के साथ उन्होंने अपनी पोस्ट खत्म की।