scriptसाक्षी महाराज ने एक बार फिर चार बीवी 40 बच्चे पर दिया बयान, अन्ना जानवरों पर लिया प्रशासन को आड़े हाथ | Sakshi Maharaj once again gave statement on four wife 40 children, | Patrika News

साक्षी महाराज ने एक बार फिर चार बीवी 40 बच्चे पर दिया बयान, अन्ना जानवरों पर लिया प्रशासन को आड़े हाथ

locationउन्नावPublished: Jan 05, 2020 09:42:27 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– बोले हम देश बचाने में लगे हैं और स्थानीय प्रशासन गाय बैल भी नहीं संभाल पा रहा
– विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र से हुए प्रशासन पर हमलावर
– पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने किसानों पर हुए मुकदमे वापस लेने की मांग की

साक्षी महाराज ने एक बार फिर चार बीवी 40 बच्चे पर दिया बयान, अन्ना जानवरों पर लिया प्रशासन को आड़े हाथ

साक्षी महाराज ने एक बार फिर चार बीवी 40 बच्चे पर दिया बयान, अन्ना जानवरों पर लिया प्रशासन को आड़े हाथ

उन्नाव. क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर चार बीबी 40 बच्चे पर कानून जल्द आने की बात कही। उन्होंने कहा कि CAA के बाद जल्द ही चार बीबी और 40 बच्चे पर कानून आएगा। साक्षी महाराज बिहार थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने अन्ना जानवरों से हो रही किसानों की मुश्किलों को सुना और स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रही घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अन्ना जानवर की समस्या के समाधान के प्रति प्रशासन उदासीन है।

 

अन्ना जानवरों को लेकर प्रशासन से नाराज साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी सरकार जब भी राष्ट्र हित में कानून बनाने का निर्णय लेती है। विपक्षी पार्टी खून की नदी बहाने मैं लग जाती है। लेकिन देश की जनता सजग है। वह विपक्ष की मंशा को पूरी नहीं होने देगा। पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों पर की जा रही कार्रवाई से भी सांसद नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि भगवंत नगर में गौशाला निर्माण की जांच करायेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस किसानों के साथ गलत कर रही है। हम देश बचाने में लगे हैं और स्थानीय प्रशासन गाय बैल भी नहीं संभाल पा रहा है। इसके साथ ही सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग करें। CAA को लेकर जो हिंसा हुई है। वह कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों की साजिश है। जबकि गृह मंत्री ने साफ कर दिया है कि CAA किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है। यह कानून प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने के लिए बनाया लाया गया है।

 

पूर्व सांसद अन्नू टंडन भी मिल चुकी है गोबराहा गांव की किसानों से

गौरतलब है इसके पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने गोबराहा गांव के किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और कानूनी लड़ाई के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। इस संबंध में पूर्व सांसद अन्नू टंडन में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पुलिस द्वारा की गई ज्यादती की जानकारी दी और मुकदमा वापस लेने की मांग की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो