scriptसाक्षी महाराज का अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान – अंधा बांटे रेवड़ी फिर फिर अपने को दे | Sakshi Maharaj's big statement about officers | Patrika News

साक्षी महाराज का अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान – अंधा बांटे रेवड़ी फिर फिर अपने को दे

locationउन्नावPublished: Mar 16, 2020 07:27:49 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– बोले हम कुछ नहीं कर सकते हैं केवल रिक्वेस्ट कर सकते हैं
– जनपद स्तरीय अधिकारियों के बीच बैठक में बोल रहे थे क्षेत्रीय सांसद
– शिकायतों का लगा अंबार

साक्षी महाराज का अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान - अंधा बांटे रेवड़ी फिर फिर अपने को दे

साक्षी महाराज का अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान – अंधा बांटे रेवड़ी फिर फिर अपने को दे

उन्नाव. क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ अपने ही व्यक्तियों को दिया जा रहा है। कुछ इस प्रकार जैसे अंधा बांटे रेवड़ी फिर फिर अपने को दे। साक्षी महाराज की यह कहावत जनपद के लगभग सभी ग्राम पंचायतों में लागू होती है। जहां ग्राम प्रधान अपनी मनमाने कार्यप्रणाली से अपने समर्थकों व रिश्तेदारों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाती है। तमाम शिकायतों के बाद भी जिला प्रशासन जरूरतमंद ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ पहुंचानेे में असमर्थ है।

 

जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिखा रहे थे आईना

साक्षी महाराज विकास भवन में आयोजित जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कह रहे थे। जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय बने जिसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जब हम गांव जाते हैं। आप भी जाते होंगे। लेकिन आप ऑफिस में बैठते हैं। उन्होंने कहा कि गांव की स्थिति आज भी संतोषजनक नहीं है। गांव की महिलाएं आज भी खुले में शौच के लिए जाती हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं को फेल करने में ग्राम प्रधान और ग्राम सेक्रेटरी लगे हुए हैं। योजनाओं को सही तरीके से धरातल पर नहीं उतरने दे रहे हैं। गांव में एक कहावत है अंधा बांटे रेवड़ी फिर फिर अपने को दे। यह बहुत गंभीर स्थिति है। साक्षी महाराज ने कहा आपको काम करना चाहिए। आपके काम न करने से शिकायतें हमारे पास आती हैं। लोग रोते हैं हमारे पास हैं। हम जानते हैं कि हम कुछ नहीं कर सकते, केवल रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो