scriptसाक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्यों पूछा- मैं बोलूंगा तो बात बहुत आगे निकल जाएगी | Sakshi Maharaj said Chief Minister Yogi Adityanath - If I speak then it will go a long way | Patrika News

साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्यों पूछा- मैं बोलूंगा तो बात बहुत आगे निकल जाएगी

locationउन्नावPublished: Oct 22, 2019 02:32:10 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– साक्षी महाराज द्वारा फेसबुक पर आई पोस्ट हुई वायरल
– पूछा चंदन गुप्ता के हत्यारों का क्या हुआ
– कितने कमलेश तिवारी -चंदन गुप्ता
– कहां गई मेरी सुरक्षा

साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्यों पूछा- मैं बोलूंगा तो बात बहुत आगे निकल जाएगी

साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्यों पूछा- मैं बोलूंगा तो बात बहुत आगे निकल जाएगी

उन्नाव. क्या कहूं किससे कहूं, कुछ भी कहा जाता नहीं आश्चर्य है चुपचाप भी रहा जाता नहीं – और कितने कमलेश तिवारी चंदन गुप्ता। जनपद में दूसरी बार लगातार दूसरी बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे डॉक्टर साक्षी महाराज ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछा है। यह सवाल अपने फेसबुक पेज के माध्यम से उन्होंने किया है। जिसमें उन्होंने कासगंज में चंदन गुप्ता की हत्या से लेकर कमलेश तिवारी की हत्या का जिक्र किया है। साक्षी महाराज द्वारा पूछे गए सवाल पर काफी तीखे कमेंट भी आए हैं। साक्षी महाराज ने अपनेेेे फेसबुक पोस्ट – मैं बोलूंगा तो बात बहुत आगे निकल जाएगी – से किया है। देखे साक्षी महाराज ने अपने फेसबुक पर क्या लिखा है साथ ही यह भी देखना है कि बात कहां तक जाती है। इस संबंध में साक्षी महाराज से बातचीत करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

 

साक्षी महाराज ने लिखा

मैं बोलूंगा तो बात बहुत आगे निकल जाएगी। एक तरफ प्रखरतम राष्ट्रवाद, दूसरी तरफ प्रखर हिंदूवादी नेताओं का सरेआम कत्ल। मेरे गृह जनपद कासगंज में इस्लामिक आतंकियों ने तिरंगा यात्रा के मध्य चंदन गुप्ता का कत्ल किया, परंतु आज तक क्या हुआ! जवाब कौन देगा! माननीय योगी जी मैं स्वयंमेव आपसे सुरक्षा मांगने गया। क्या हुआ! जनता की जान माल की सुरक्षा की गारंटी तो सरकार लेनी होती है।

 

फेसबुक प्रतिक्रिया

नरवरिया लिखते हैं चलो अच्छा लगा कि आप जाग रहे हैं। तो श्री दत्त मिश्रा लिखते हैं आप के कहने पर जनता ने केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बना दी और अब आपकी ही नहीं सुन रही है तो जनता की क्या सुनेगी। प्रत्येक नागरिक के जानमाल की सुरक्षा का प्रथम दायित्व सरकार तथा जनप्रतिनिधि का है। ऐसा प्रतीत होता है इस जिम्मेदारी में सरकार फेल हो हो रही है। अभिषेक दीक्षित लिखते हैं सब लोग बाबा के साथ हैं। आगे राहुल पंडित लिखते हैं गुरुजी यदि जल्द से जल्द आपकी सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो सरकार भी तैयार रहे… । यहां तो विपक्ष में होने जैसी अनुभूति होती है। ठाकुर शिवांश चौहान लिखते हैं आए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास। जितना उत्साह था उतनी ही नाराजगी है। महाराज जी मैंने विकास नहीं धर्म रक्षा के लिए वोट दिया था। विकास तो सब करते हैं। तो मोहित द्विवेदी लिखते हैं महाराज जी सुरक्षा बिल्कुल देना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो