scriptसाक्षी महाराज ने कहा देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ है, कांग्रेस ने मुसलमान को केवल वोटर समझा | Sakshi Maharaj said country was divided on basis of religion | Patrika News

साक्षी महाराज ने कहा देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ है, कांग्रेस ने मुसलमान को केवल वोटर समझा

locationउन्नावPublished: Oct 20, 2021 11:07:51 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

-जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं पूरा देश सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास आगे बढ़ रहा है। देश में राष्ट्रवाद की की धारा बह रही है। जम्मू कश्मीर में जबरन लोगों की जमीन खरीदने और कब्जा करने वालों से छीन कर वापस लेने की वजह से लोगों में छटपटाहट है। इसी वजह से घटनाएं बढ़ गई।
 

साक्षी महाराज ने कहा देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ है, कांग्रेस ने मुसलमान को केवल वोटर समझा

साक्षी महाराज ने कहा देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ है, कांग्रेस ने मुसलमान को केवल वोटर समझा

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. साक्षी महाराज ने कहा कि देश का बंटवारा ही धर्म के आधार पर हुआ है। कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल वोटर समझा है, इंसान तो नहीं समझा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं। पूरा देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सात आगे बढ़ रही है। कुछ मामलों को छोड़कर देश राष्ट्रवाद की धारा पर चल रहा है। जिससे राजनीतिक दलों में छटपटाहट है। उन्हें परेशानी होने लगी है। सांसद साक्षी महाराज पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किया।

हिंदू धर्म व संस्कृति को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो

साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म और हिंदू संस्कृति को बदनाम करने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। लेकिन हिंदू सत्य सनातन वैदिक धर्म है। इसका दुरुपयोग लोग करते चले आ रहे हैं। अश्लीलता परोस करके बदनाम करने का काम कर रहे हैं। मजाक उड़ाने बदनाम करने का प्रयास करते रहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कश्मीर में हो रही हत्याओं के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि देश सबसे आजाद हुआ है तब से हत्याएं हो रही हैं। एक समय था जब से नगर में तिरंगा झंडा लहराने में दिक्कत आ रही थी। आज वहां हमारे राज्यपाल हैं और तिरंगा भी फहरा रहा है। पूर्ण शांति तो नहीं लेकिन वहां पर शांति है

यह भी पढ़ें

खेत में युवक युवती का मिला शव, ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के रूप में की शिनाख्त

कश्मीर में जमीन वापस जाने से बौखला गए हैं लोग

कश्मीर में जबरन पलायन करने वाले कश्मीरियों की जमीनों पर जबरन या खरीद कर कब्जा करने वालों से जमीन वापस लेकर उनके मूल स्वामियों को वापस किया जा रहा है। जिससे तालिबानी सोच के लोग बौखलाह गये है। बौखलाहट में हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे लोगों को याद रखना चाहिए कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है। अगर कोई बड़ा एक्शन देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को लेना पड़ा तो लिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो