scriptSakshi Maharaj: some leaders of alliance on bail and some at jail gate | साक्षी महाराज ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने नरेंद्र मोदी को दिए दर्शन, विपक्ष पर भी किया हमला | Patrika News

साक्षी महाराज ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने नरेंद्र मोदी को दिए दर्शन, विपक्ष पर भी किया हमला

locationउन्नावPublished: Sep 17, 2023 05:49:17 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्ष कुत्ते की तरह भोंक रहा है। इसका प्रभाव मोदी पर नहीं। गठबंधन पर बोले कुछ जेल में है, कुछ बेल पर तो कुछ जेल के गेट पर हैं।

साक्षी महाराज ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने नरेंद्र मोदी को दिए दर्शन, विपक्ष पर भी किया हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गोकुल बाबा पहुंचे योगी शासन के मंत्री व साक्षी महाराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुसलमान मस्जिदों में नमाज पढ़ रहे हैं। गिरजाघर में प्रार्थना हो रही है। यह सच है नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। लेकिन विश्व के नेता हैं। अवतारी पुरुष है। पिछले 9 सालों में देश ने इतनी तरक्की की है कि कोई सोच नहीं सकता था। प्रधानमंत्री राष्ट्र के लिए राजनीति करते हैं। उनके लिए राष्ट्र प्रथम है। जन्मदिन के अवसर पर आज यज्ञ किया गया है। भगवान श्री कृष्ण की 125 वर्ष की आयु प्रधानमंत्री को प्रदान करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर श्री कृष्ण भगवान का आशीर्वाद है। उन्होंने किसी काल में श्री कृष्ण भगवान के दर्शन किए।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.