उन्नाव

सांसद साक्षी महाराज ने कहा अखिलेश यादव को राजनीत सीखने की आवश्यकता

साक्षी महाराज ने कहा अखिलेश यादव को राजनीत सीखने की आवश्यकता है। बोले बार-बार पाकिस्तान और जिन्ना क्यों याद आते हैं का जवाब वही देंगे। स्वामी प्रसाद मौर्या पर भी उन्होंने बड़ा हमला किया। सांसद साक्षी महाराज सभी विधायक पंकज गुप्ता के चुनाव कार्यालय और नामांकन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया।

उन्नावJan 27, 2022 / 10:10 pm

Narendra Awasthi

6

सांसद साक्षी महाराज ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि निजी स्वार्थ के कारण पार्टी छोड़कर जाने वालों की स्थिति और भी खराब हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अभी राजनीति सीखने की आवश्यकता है। साक्षी महाराज कलेक्ट्रेट में सदर विधायक पंकज गुप्ता के नामांकन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के अंतर्गत आज उन्नाव में 6 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जो आगामी 3 फरवरी तक चलेगा। 4 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 7 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकते हैं। चौथे चरण के अंतर्गत होने वाला मतदान 23 फरवरी को होगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी बोले

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य निजी स्वार्थों के कारण पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। लेकिन वहां उनकी स्थिति और भी खराब हो गई है। बेटे के टिकट के लिए समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। लेकिन वहां भी बेटे को टिकट नहीं दिया गया। बोले प्रदेश की जनता इस बात पर मुहर लगाएगी कि वह भागने वालों के साथ है या फिर पार्टी में रहने वालों के साथ।

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव के सामने आत्मदाह का मामला: मां ने विवेचना अधिकारी सीओ पर लगा गंभीर आरोप

अखिलेश यादव पर बोले

इसके साथ ही साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर भी बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें अभी राजनीति सीखने की जरूरत है। जो अक्सर जिन्ना और पाकिस्तान को याद किया करते हैं। क्यों याद करते हैं या तो अखिलेश यादव ही बताएंगे लेकिन उन्हें अभी राजनीति सीखने की जरूरत है।

साधु और ब्राह्मण गौरव अनुभव करते हैं

साक्षी महाराज ने कहा आज हम अपने आप को साधु ब्राह्मण कह के गौरव अनुभव करते हैं। तिलक लगाकर गर्व का अनुभव करते हैं साक्षी महाराज सदर विधायक पंकज गुप्ता के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे थे जहां आज विधि विधान से उनके कार्यालय का उद्घाटन हुआ।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.