उन्नावPublished: Oct 15, 2023 08:54:34 pm
Narendra Awasthi
शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज मां शैलपुत्री की पूजा हो रही है। मां पूर्णा देवी धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। माता के जयकारे लगा रहे हैं। घर-घर में आज ही कलश की स्थापना हुई है।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचकर माता के दरबार में पूजा अर्चना कर रहे हैं। माता के जयकारे लगा रहे हैं। इसके पूर्व आज सुबह घर-घर में विधि विधान से कलश की स्थापना हुई। आज कलश स्थापना का समय 11:36 के बाद था। जिसके कारण दोपहर तक कलश स्थापना का कार्यक्रम हुआ। शारदीय नवरात्र को देखते हुए बाजार में रौनक है। भीड़ इतनी की पैर रखने की जगह नहीं है। यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए भी जिला प्रशासन ने खास व्यवस्था की है।