scriptशिवपाल सिंह यादव का प्रदेश सरकार पर हमला – नौकरशाही पर प्रदेश सरकार का कोई दबाव नहीं | Shivpal Singh Yadav's attack on state government - no pressure from the state government on bureaucracy | Patrika News

शिवपाल सिंह यादव का प्रदेश सरकार पर हमला – नौकरशाही पर प्रदेश सरकार का कोई दबाव नहीं

locationउन्नावPublished: Jul 15, 2019 08:52:08 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– सरकारी योजनाएं कागज पर चल रही है या फिर प्रचार में
– अपराधिक ग्राफ बढ़ रहा
– भाजपा सरकार को 10 नंबर में एक भी नंबर नहीं

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

शिवपाल सिंह यादव का प्रदेश सरकार पर हमला – नौकरशाही पर प्रदेश सरकार का कोई दबाव नहीं

उन्नाव. सरकार विकास के कार्य न कराकर जांच के नाम पर उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश में भी महिलाओं के साथ अपराधिक ग्राफ बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जनपद भ्रमण के दौरान व्यक्त किया। शिवपाल सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी के आवास पर आयोजित घरेलू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस मौके पर प्रसिद्ध समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

नौकरशाही पर प्रदेश सरकार का कोई दबाव नहीं

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नौकरशाही पर प्रदेश सरकार का कोई दबाव नहीं है। भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस मौके पर उन्होंने 15 लाख रुपए दिए जाने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अकेले प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी से गठबंधन के मामले में शिवपाल सिंह यादव चुप्पी साध गए। विधायक पुत्री के प्रकरण में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सरकार, विधायक वाह साक्षी जाने। यह उनका निजी मामला है। उन्होंने भाजपा सरकार को 10 नंबर में एक भी नंबर न देने को कहा।

प्रदेश में भय का माहौल

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त है। थाना की पुलिस सत्ता के नेताओं के सामने घुटने टेक दिए हैं। सरकारी योजनाएं कागज पर चल रही है या फिर प्रचार में। धरातल पर सरकार सिर्फ भाईचारा बिगाड़ने में व्यस्त है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सभी जात धर्म के लोगों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर गठित किया जाएगा। इसके पूर्व नवाबगंज स्थित टोल पर प्रदेश सचिव बालेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राम सिंह, अर्चना राठौर, योगेंद्र यादव, आलोक निगम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो