घटना सदर कोतवाली अंतर्गत किला चौकी की है। मिली जानकारी के अनुसार इकलाक और शेरू के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों में गोली चल गई। जिससे गोली इकलाक को लग गई हमलावरों ने धारदार हथियार से गला भी काट दिया। इस संबंध में मृतक के भाई मोहम्मद ने बताया कि वह अपने प्लाट में अकेले रहते थे। किसी बात को लेकर विवाद हो गया और चाकू से गला काट दिया और गोली मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा
पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने घटना के संबंध में बताया कि तालिब सराय निवासी इकलाक की धारदार हथियार से गला काटने से मौत हो गई है। घटना में शेरू और उसके साथियों का नाम आ रहा है। हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 टीमों को लगाया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के कारण का पता चलेगा।