उन्नाव

सुप्रीम कोर्ट के कुछ बड़े फैसले रोमांचित करने वाले – हृदय नारायण दीक्षित

बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कार्यपालिका विधायिका न्यायपालिका की उनके कार्यों के प्रति जवाबदेही होती है
 

उन्नावAug 02, 2018 / 08:41 pm

Narendra Awasthi

हृदय नारायण दीक्षित

उन्नाव. न्यायमूर्ति और अधिवक्ता एक दूसरे के पूरक है। किसी एक के अभाव में दूसरे की कल्पना करना व्यर्थ है। भारत में न्यायमूर्ति आराध्य क्योंकि मूर्ति हमेशा आराध्य होती है। स्थानीय निराला प्रेक्षागृह में आयोजित बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायपालिका अपने आप में अद्वितीय है। जहां देर रात भी मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश की अदालत लग जाती है। जो गर्व के साथ श्रद्धा की बात है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला जज, जिलाधिकारी, सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के साथ शुरू हुआ। जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान निराला प्रेक्षागृह अधिवक्ताओं से पूरी तरह भरा था।
न्यायमूर्ति व अधिवक्ता एक दूसरे के पूरक

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कुछ बड़े फैसले उनको रोमांचित कर देते हैं। भारत के न्यायपालिका के निर्णय हमें गौरवान्वित करते हैं। उन्होंने कहा कि फिर चाहे पूर्व प्रधानमंत्री के ऊपर लिया गया निर्णय या फिर कर्नाटक के मामले में देर रात चली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई। जिससे न्यायपालिका के प्रति गर्व के साथ श्रद्धा भी होता है। उन्होंने कहा कि जैसे हमारी जवाबदेही मतदाताओं के प्रति होती है।
उन्नाव का मौसम बहुत खुशनुमा

वैसे ही न्यायपालिका की जवाबदेही होती है। विधानमंडल, कार्यपालिका ठीक से कार्य कर रहे हैं कि नहीं या बहस का विषय हो सकता है। परंतु उनकी जवाबदेही भी है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा है कि उन्नाव का मौसम बहुत खराब है। परंतु बारिश से उन्नाव खुश है। उन्नाव का किसान अच्छी बारिश से बहुत खुश है। जनपद न्यायाधीश अखिलेश कुमार तिवारी जिला अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला अपरजिलाधिकारी उप जिलाधिकारी एडिशनल एसपी सहित बड़ी संख्या में न्यायमूर्ति व अधिवक्तागण मौजूद थे
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.