scriptबसपा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के सामने आये तो निकल कर सामने आई यह योजना | SP and BSP district chief met and made plan | Patrika News

बसपा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के सामने आये तो निकल कर सामने आई यह योजना

locationउन्नावPublished: Jan 14, 2019 08:04:36 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

यहां ऊपर दिल मिला तो नीचे भी शुरू हुआ मिलाने का प्रयास, सपा – बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा – एक साथ मिलकर हरायेंगे भाजपा को

 सपा - बसपा जिलाध्यक्ष

बसपा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के सामने आये तो निकल कर सामने आई यह योजना, देखें वीडियो

उन्नाव. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने एक साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव में एक साथ मिलकर भाजपा को हराने का विचार व्यक्त कर रहे हैं। प्रदेश में अखिलेश यादव मायावती की प्रेस वार्ता के बाद समाजवादी पार्टी वह बहुजन समाज पार्टी की स्थानीय इकाई भी एक साथ बैठकर लोकसभा चुनाव 2019 में सफलता के लिए रणजीत बना रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 के विषय में चर्चा हुई

बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामविलास गौतम समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष घर पहुंचे। तो चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ। बसपा जिला अध्यक्ष रामविलास गौतम ने सपा जिला अध्यक्ष अनवर अहमद को मिठाई खिला शुभकामनाएं और बधाई दी। जब प्रदेश स्तर पर सपा बसपा में गठबंधन हुआ तो नीचे भी एक दूसरे के प्रति वफादार रहने का प्रयास शुरू हुआ। मध्य जिला अध्यक्ष अनवर अहमद ने बसपा जिला अध्यक्ष को मिठाई खिला स्वागत किया। मिठाई का दौर काफी देर चला और आपस में लोकसभा चुनाव 2019 के विषय में चर्चा भी की।
भाजपा के अहंकार रूपी आवरण को तोड़ने के लिए हुआ गठबंधन

अनवर अहमद ने कहा कि भाजपा के अहंकार रुपी आवरण को तोडने के लिए दोनो दलों का आपसी समझौता हो गया है और हम लोग पूरे प्रदेश में एक साथ मिलकर भाजपा को हराने का काम करेंगे। इस गठबंधन से विपक्ष बौखला गया है। उन्होंने कहा कि जनता के हित में दोनो दल के लोग समय समय पर एक साथ बैठकर रणनीति तय करेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष रामविलास गौतम ने भी विश्वास दिलाया कि आपसी समरसता के साथ विपक्ष को हराने का काम करेंगे। इस मौके पर दोनो राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख रुप से सपा के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष उजैर अहमद, बांगरमऊ विधानसभा अध्यक्ष शरीफ खान, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष मो. इस्माइल, अंकित शुक्ल, राजू शुक्ल, छोटेलाल भारती के साथ बसपा से देवरतन गौतम, पंकज मिश्रा, राजेंद्र गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो