उन्नाव

सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा प्रदेश की जनता बाबा बुल और बुलडोजर से परेशान

जनादेश यात्रा को संबोधित करते हुए सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा की खेत चरने वाले सांड और थाने में गरीबों की जेब चरने वाले भाजपा के सांड (कार्यकर्ताओं) को उचित स्थान भेजने का काम करेगी सरकार, किसानों की आय दुगनी करने की जगह डीजल के दाम दुगने हो गए

उन्नावOct 16, 2021 / 09:54 pm

Narendra Awasthi

सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा प्रदेश की जनता बाबा बुल और बुलडोजर से परेशान

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह साजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गरीबों के जेब को चरने वाला सांड बताया। उन्होंने कहा कि किसानों का खेत सांड चर रहे हैं। जबकि थाने में आने वाले गरीब फरियादी की जेब भाजपा के सांड चर रहे हैं। सपा एमएलसी राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज द्वारा लाए गए जनादेश यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि आज सच लिखने वाले पत्रकारों को जेल भेजा जा रहा है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के साथ पूर्व विधायक, पूर्व सांसद भी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें

इंद्रजीत सरोज ने प्रधानमंत्री को लेकर दिया विवादित बयान, बोले जो पत्नी का नहीं हुआ, वह हमारा तुम्हारा क्या होगा

किसान की आय दुगनी की जगह डीजल के दाम दुगने हुए

सुनील सिंह साजन ने कहा मोदी और योगी सरकार द्वारा किसान की आय दुगनी करने की बात हो रही थी। लेकिन डीजल को दुगना कर दिया गया। सुनील सिंह साजन ने कहा कि आज किसान की रात घर में नहीं कट रही है। वह घर में नहीं सो पाता है। खेत में अपनी फसल की रखवाली कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेत चरने वाले सांड के साथ भाजपा के सांड को भी उचित स्थान पर भेजा जाएगा।

सरकार आते ही आम लोगों की परेशानी खत्म

इस मौके पर सुनील सिंह साजन ने बाबा, बुल, और बुलडोजर की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज परेशान है। उसकी परेशानी का अंत बाबा बुल और बुलडोजर से है। इन को हटाने के बाद परेशानी खत्म हो जाएगी। उन्होंने मौजूद जनता से अपील की कि राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से घोषित प्रत्याशी को यहां की जनता जिता कर भेजेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन, इंद्रजीत सरोज, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक गण सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.